Class XII (History) 9. Rulers and Various Chronicles : Mughal Court
9. शासक और विभिन्न इतिवृत्त : मुगल दरबार
Class XII (History) 9. Rulers and Various Chronicles : Mughal Court 9.
शासक और विभिन्न इतिवृत्त : मुगल दरबार उत्तर दीजिए (लगभग 100-150 शब्दों में) प्रश्न 1. मुगल दरबार में पाण्डुलिपि तैयार करने की प्रक्रिया का वर्णन
कीजिए। उत्तर:
मुगलकाल में समस्त पुस्तकें हाथ से लिखी जाती थीं अर्थात् समस्त पुस्तकें पांडुलिपियों
के रूप में थीं। पांडुलिपि रचना का मुख्य केन्द्र शाही किताबखाना था। किताबखाना एक
लिपिघर था जहाँ बादशाह की पांडुलिपियों का संग्रह रखा जाता था एवं पांडुलिपियों की
रचना की जाती थी। मुगलकाल में पाण्डुलिपियाँ तैयार करने में विभिन्न प्रकार के कार्य
करने वाले अनेक व्यक्ति शामिल होते थे। कागज बनाने वालों की, पाण्डुलिपि के पन्ने बनाने
वाले सुलेखकों की, पाठ की नकल तैयार करने, कोफ्तगारों की पृष्ठों को चमकाने के लिए,
चित्रकारों की पाठ के दृश्यों को चित्रित करने के लिए तथा जिल्दसाजों की प्रत्येक पन्ने
को इकट्ठा कर उसे अलंकृत आवरण में बैठाने हेतु आवश्यकता होती थी। तैयार पाण्डुलिपि
को एक बहुमूल्य वस्तु, बौद्धिक सम्पदा तथा सौन्दर्य-कार्य के रूप में देखा जाता था।
मुगल सम्राट पाण्डुलिपि तैयार करने वालों को विभिन्न पदवियाँ तथा पुरस्कार देते थे।
इसके अतिरिक्त पाण्डु…