Class XI (History) 8.संस्कृतियों का टकराव (Confrontation of Cultures) 8.संस्कृतियों
का टकराव पाठ्य-पुस्तक
के प्रश्नोत्तर संक्षेप में उत्तर दीजिए प्रश्न 1. एजटेक और मेसोपोटामियाई लोगों की सभ्यता की तुलना कीजिए। उत्तर
: एजटेक और मेसोपोटामियाई लोगों की सभ्यता की तुलना निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर की
जा सकती है 1.
एजटेक सभ्यता के लोगों को कृषि का ज्ञान तो था परन्तु पशुपालन का ज्ञान नहीं था। मेसोपोटामिया
के लोग कृषि और पशुपालन दोनों करते थे। 2.
एजटेक सभ्यता के लोगों की भाषा नाहुआट थी। उन्होंने चित्रात्मक ढंग से इतिहास की घटनाओं
का अभिलेखों के रूप में वर्णन किया है। मेसोपोटामिया के लोग कलाकार लिपि का प्रयोग
करते थे। एक प्रकार से यह भी चित्रात्मक लिपि थी। 3.
एजटेक सभ्यता वालों के पंचांग के अनुसार एक वर्ष में 260 दिन होते थे। उनका पंचांग
धार्मिक समारोहों से जुड़ा था। मेसोपोटामिया वालों ने चन्द्रमा पर एक पंचांग का निर्माण
किया। उसमें 30-30 दिनों के बारह महीने होते थे। 4.
एजटेक सभ्यता के समान मेसोपोटामिया का समाज भी अनेक वर्गों में विभाजित था। प्रश्न 2. ऐसे कौन-से कारण थे जिनसे 15वीं शताब्दी में यूरोपीय नौचालन
को सहायता मिली? उत्तर
: निम्नलिखित कारणों से यूरोपीय नौचालन में…