Class XII (Geography) 3. जनसंख्या संघटन (Population Composition )

3. जनसंख्या संघटन (Population Composition )
Class XII (Geography) 3. जनसंख्या संघटन (Population Composition )
3. जनसंख्या संघटन (Population Composition ) पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए : (i) निम्नलिखित में से किसने संयुक्त अरब अमीरात के लिंग अनुपात को निम्न किया है (क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास (ख) पुरुषों की उच्च जन्म दर (ग) स्त्रियों की निम्न जन्म-दर (घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास। (ii) निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है (क) 15 से 65 वर्ष (ख) 15 से 66 वर्ष (ग) 15 से 64 वर्ष (घ) 15 से 59 वर्ष। (iii) निम्नलिखित में से किस देश का लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है (क) लैटविया (ख) जापान (ग) संयुक्त अरब अमीरात (घ) फ्रांस। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए (i) जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं उत्तर: कोई भी जनसंख्या विभिन्न आयु वर्ग के स्त्री-पुरुषों से मिलकर बनती है। जनसंख्या संघटन जनसंख्या की उन विशेषताओं को प्रदर्शित करता है जिनकी माप की जा सके तथा जिनकी मदद से दो विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों के समूह में अन्तर/तुलना की जा सके। आयु, लिंग, साक्षरता, आवास का स्थान…