3. भारतीय लोकतंत्र की कहानियाँ (The Story of Indian Democracy)
Class XII (Sociology) 3. भारतीय लोकतंत्र की कहानियाँ (The Story of Indian Democracy) पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न प्रश्न 1. हित समूह प्रकार्यशील लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं। चर्चा
कीजिए। उत्तर:
हित समह लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं हित समूह लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं, इसे
निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है (1)
हित समूह अपने हितों का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकार के समक्ष अपनी माँगें रखते हैं
- हित समूह लोकतंत्र की आत्मा हैं क्योंकि विभिन्न हित समूह अपने - अपने हितों और सरोकारों
का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकार के सामने अपनी समस्याएँ व परेशानियाँ रखते हैं व सरकार
का ध्यान अपनी परेशानियों की ओर आकृष्ट करते हैं। (2)
राजनीतिक दलों को प्रभावित करना - हित समूह राजनीतिक दलों को प्रभावित करने के लिए
कार्य करते हैं। (3)
राजनैतिक क्षेत्र में कार्यशील - हित समूह राजनीतिक क्षेत्र में कुछ निश्चित हितों
को पूरा करने का कार्य करते हैं। इसके लिए वे विधानमण्डलों में लॉबीइंग करते हैं। (4)
जनमत का निर्माण - हित समूह विभिन्न प्रश्नों के सम्बन्ध में जनता को शिक्षित करके
जनमत का निर्माण करने में सहायता करते हैं। (5)
समाचार पत्रों पर नियंत्रण - हित समूह जनमत को अपने पक्ष में करने के लिए समाचा…