सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से संवरेगा किशोरियों का भविष्य, सरकार देगी आर्थिक मदद
12
अक्टूबर से शुरू होने जा रही आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम से हेमंत
सरकार झारखंड के 8,86,660 किशोरियों को आर्थिक लाभ देकर भविष्य संवारने जा रही है।
यह लाभ सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत दिया जाएगा. देश की प्रथम महिला
शिक्षिका सावित्री बाई फुले के नाम पर चालू इस योजना के तहत हेमंत सोरेन सरकार 8 से
12 और 18 से 19 वर्ष की किशोरियों को आर्थिक सहायता देगी। किशोरियों को उच्च शिक्षा
लेने के लिए सरकार आर्थिक लाभ देगी। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष 479 करोड़ रुपए खर्च
किए जाएंगे। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के दूसरे चरण को लेकर बीते
दिनों मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने जो पत्र जारी किया था, उसमें भी सावित्रीबाई फुले
किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत योग्य लाभुकों से आवेदन लेकर जांच के बाद लाभान्वित को
सूचित करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि बीते कैबिनेट में पूर्व की सरकार द्वारा
चलायी जा रही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का नाम बदलकर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि
योजना किया गया है।
संकल्प
योजना का उद्देश्य
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के उद्देश्य कई हैं.
इसमें शामिल हैं।
👉महिला सशक्तिकरण।
👉बालिका शिक्षा पर जोर।
👉बाल विवाद प्रथा का अंत करना।
👉उच्चतर कक्षाओं में बालिकाओं के शैक्षणिक खर्च में
सहयोग कर उनके द्वारा स्कूल छोड़ने को कम करना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित
करना।
👉किशोरियों को अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र तरीके
से निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाना।
किशोरियों को निम्न तरीके से दिया जाएगा आर्थिक लाभ
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना छात्राओं के लिए एक
महत्वाकांक्षी योजना है। इससे बच्चियों की पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके
तहत 18 से 19 वर्ष की लड़कियों को एकमुश्त 20,000 रुपए का अनुदान मिलेगा। पूरी अवधि
में किशोरियों को 40,000 रूपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह आर्थिक मदद लाभुक किशोरियों
को क्रमवार कक्षाओं में नामांकन लेने पर दिया जायेगा
👉कक्षा 8 में नामांकन – 2500 रुपए
👉कक्षा 9 में नामांकन – 2500 रुपए
👉कक्षा 10 में नामांकन – 5,000 रुपए
👉कक्षा 11 में नामांकन – 5000 रुपए
👉कक्षा 12 में नामांकन – 5000 रुपए
👉18 से 19 साल की आयु पूरी करने वालीं बालिका को
एकमुश्त– 20,000 रुपए
8,86,660 लाख किशोरियों पर होंगे 479 करोड़ रुपए खर्च
8,86,660 लाख किशोरियों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार
कुल 479 करोड़ रुपए खर्च करेगी। खर्च वित्तीय वर्ष 2022-23 में किया जाएगा। हालांकि
वित्तीय वर्ष के लिए 114.79 करोड़ रुपए का ही बजटीय प्रावधान है। बाकी राशि को आगामी
अनुपूरक बजट के माध्यम से दी जाएगी।
👉कक्षा 8 में नामांकन लेने वाली 2,57,729 किशोरियों
पर कुल 64,43,22,500 रुपए.
👉कक्षा 9 में नामांकन लेने वाली 1,73,976 किशोरियों
पर कुल 43,49,40,000 रुपए.
👉कक्षा 10 में नामांकन लेने वाली 1,60,092 किशोरियों
पर कुल 80,04,60,000 रुपए.
👉कक्षा 11 में नामांकन लेने वाली 1.02,513 किशोरियों
पर कुल 51,25,65,000 रुपए.
👉कक्षा 12 में नामांकन लेने वाली 96,350 किशोरियों
पर कुल 48,17,50,000 रुपए.
👉18 से 19 साल की आयु पूरी करने वाली 96,000 बालिकाओं
पर 1,92,00,00,000 रुपए
योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
👉योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी द्वारा आवेदन
किया जाएगा। आवेदन करने की तिथि तक निम्न पात्रता जरूरी होगा।
👉यह सहायता माता (किसी महिला) की प्रथम दो पुत्रियों
को ही मिलेगा. इसके लिए लाभार्थी की माता को स्व-घोषणा पत्र देना होगा।
👉योजना का लाभ झारखंड सरकार द्वारा संचालित या अनुदानिक
विद्यालयों में कक्षा 8 से 12 में पढ़ रही किशोरियों को मिलेगा।
👉लाभार्थी किशोरी के माता-पिता केंद्र और राज्य सरकार
या उसके उपक्रम में स्थायी रूप से काम नहीं करते होंगे एवं वे रिटायरमेंट के बाद पेंशन
का लाभ नहीं ले रहे होंगे. किसी तरह वे इनकम टैक्स पेयर भी नहीं होंगे।
👉किशोरियों को बर्थ सर्टिफिकेट के साथ-साथ बैंक में
या पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध एकाउंट भी आवेदन के साथ देना होगा।
👉माता की मृत्यु की स्थिति में सारे आवश्यक कागजात
पिता के लगेंगे, लेकिन माता की मृत्यु का डेथ सर्टिफिकेट आवेदन के साथ देना होगा।
👉माता-पिता दोनों के मृत्यू होने पर किशोरी के अभिभावक
माता-पिता का कागजात आवेदन के साथ लगेगा।
👉सारे आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा
होंगे. उसके बाद परियोजना से संबंधित पर्यवेक्षिका द्वारा लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन
कराया जाएगा।
👉आवेदन योग्य पाए जाने पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा स्वीकार के बाद लाभुक के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
फार्म भरने का फॉर्मेट यहां से डाउनलोड करें।👇
दीपक कुमार
मीडिया प्रभारी दुमका
NMOPS जिन्दाबाद जिन्दाबाद 💪
इस प्रकार के खबरों के लिए देखें: NMOPS JAC HRD NEWS