12th Political Science Model Set-1 (2022-23)

12th Political Science Model Set-1

(समय: 3 घंटे 15 मिनट) पुर्णांक : 80

परीक्षार्थियों के लिए निर्देश :

1. यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों में है - खण्ड-अ एवं खण्ड-ब

2. खण्ड-अ में कुल 40 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 1 अंक की है। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए गये हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त उत्तर को आप अपने OMR उत्तर पत्रक पर ठीक-ठीक गहरा काला करें। नीला या काला बॉल-प्वाइंट कलम का ही प्रयोग करें। पेंसिल का प्रयोग वर्जित है। आप अपना पूरा हस्ताक्षर OMR उत्तर पत्रक में दी गयी जगह पर करें।

3. खण्ड-ब में तीन खण्ड- क, ख एवं ग है और कुल प्रश्नों की संख्या 19 है। प्रश्न- संख्या 1-7 अतिलघु उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 2 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न- संख्या 8-14 लघु उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 3 अंक निर्धारित हैं।

प्रश्न- संख्या 15-19 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न की अधिमानता 5 अंक निर्धारित हैं।

4. OMR उत्तर पत्रक के पृष्ठ 2 पर प्रदत्त सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा उसके अनुसार कार्य करें। कृपया परीक्षा भवन छोड़ने से पहले OMR उत्तर पत्रक वीक्षक को लौटा दीजिए। प्रश्न पुस्तिका आप अपने साथ ले जा सकते हैं।

खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

प्रश्न- संख्या 1 से 40 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 40 x 1 = 40

1. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?

(1) डॉ. अम्बेडकर

(2) राजेन्द्र प्रसाद

(3) डॉ० राधाकृष्णन

(4) इनमें से कोई नहीं

2. कांग्रेस ने किस प्रकार का समाजवाद अपनाया ?

(1) मार्क्सवादी

(2) ब्रिटेन का लोकतांत्रिक समाजवाद

(3) गाँधी का सर्वोदय

(4) लेनिन का साम्यवाद

3. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी किस दल के हैं?

(1) कांग्रेस

(2) शिवसेना

(3) भारतीय जनता पार्टी

(4) जनता पार्टी

4. दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल किस दल के हैं?

(1) भा०ज० पा०

(2) आम आदमी पार्टी

(3) लोकदल

(4) इनमें से कोई नहीं

5. संविधान द्वारा किस भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है

(1) अंग्रेजी

(2) हिन्दी

(3) उर्दू

(4) हिन्दुस्तानी

6. 'सामाजिक न्याय के साथ विकास' किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था ?

1) तीसरी

(2) चौथी

(3) पाँचवी

(4) छठी

7. योजना आयोग का गठन कब हुआ ?

(1) 1950 में

(2) 1952 में

(3) 1953 में

(4) 1951 में

Economics Model Set-1 2022-23

8. 1965 और 1971 में भारत का किस देश से युद्ध हुआ था ?

(1) चीन

(2) श्रीलंका

(3) पाकिस्तान

(4) बांग्लादेश

9. भारत संयुक्त राष्ट्रसंघ का सदस्य कब बना?

(1) 1945 में

(2) 1947 में

(3) 1950 में

(4) 1952 में

10. शिमला समझौते पर भारत के किस प्रधानमंत्री ने हस्ताक्षर किए?

(1) लाल बहादुर शास्त्री

(2) जवाहरलाल नेहरू

(3) इन्दिरा गाँधी

(4) इनमें से कोई नहीं

11. 'गरीबी हटाओ' का नारा किसने दिया ?

(1) राजीव गाँधी

(2) इंन्दिरा गाँधी

(3) मनमोहन सिंह

(4) नरेन्द्र मोदी

12. कांग्रेस फार डेमोक्रेसी के संस्थापक नेता कौन था ?

(1) बहुगुणा

(2) सत्पथी

(3) जगजीवन राम

(4) राम विलास पासवान

13. सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन का नेतृत्व किसने किया ?

(1) कर्पूरी ठाकुर

(2) चन्द्रशेखर

(3) जयप्रकाश नारायण

(4) इनमें से कोई नहीं

14. जनता पार्टी, जनसंघ, कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी और संगठन कांग्रेस अप्रैल, 1977 में विलय कर कौन पार्टी बनाए?

(1) जनता दल

(2) जनता पार्टी

(3) स्वतंत्र पार्टी

(4) लोकदल

15. तेलुगु देशम किस राज्य का क्षेत्रीय दल है ?

(1) तमिलनाडु

(2) कर्नाटक

(3) आन्ध्रप्रदेश

(4) केरल

16. सौराष्ट्र किस राज्य का अंग है ?

(1) महाराष्ट्र

(2) राजस्थान

(3) कर्नाटक

(4) गुजरात

17. अकाली आंदोलनकारियों की क्या माँग थी ?

(1) अलग पंजाब

(2) खालिस्तान राज्य

(3) पृथक् राष्ट्र

(4) इनमें से कोई नहीं

18. मेधा पाटेकर का नाम किस आंदोलन से जुड़ा है ?

(1) प्रदूषण रोको

(2) टेहरी बाँध विरोध

(3) नर्मदा बचाओ

(4) चिपको

19. पहला पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष कौन था?

(1) कालेलकर

(2) बी० पी० मंडल

(3) अम्बेडकर

(4) मुंगेरीलाल

Economics Model Set-1 2022-23

20. 1988 में स्थापित जनता दल का संस्थापक किसे माना जाता है?

(1) जयप्रकाश नारायण

(2) चन्द्रशेखर

(3) वी०पी० सिंह

(4) लालू प्रसाद

21. जी-77 में कौन-से देश आते हैं ?

(1) अविकसित

(2) विकसित

(3) विकासशील

(4) इनमें से सभी

22. पहले गुट निरपेक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

(1) वाजपेयी

(2) नेहरू

(3) पटेल

(4) कामराज

23. किस देश ने NATO में अमेरिकी नेतृत्व का विरोध किया?

(1) ब्रिटेन

(2) फ्रांस

(3) पश्चिम जर्मनी

(4) इटली

24. 1917 में रूस में साम्यवादी राज्य की स्थापना किसने की ?

(1) लेनिन

(2) मार्क्स

(3) एंजिल्स

(4) स्टालिन

25. भारत-पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता कब हुआ था?

(1) 1965

(2) 1966

(3) 1970

(4) 1971

26. ताशकंद समझौता के समय सोवियत संघ का प्रतिनिधित्व कौन नेता कर रहा था ?

(1) स्टालिन

(2) कोसिजिन

(3) पुतीन

(4) इनमें से कोई नहीं

27. 2003 में अमेरिका ने किस देश पर हमला किया ?

(1) कुवैत

(2) इराक

(3) ईरान

(4) तेहरान

28. किस देश के प्रभुत्व से एक ध्रुवीय कायम हुआ ?

(1) रूसी संघ

(2) चीन

(3) फ्रांस

(4) अमेरिका

29. कौन-सा व भारत-चीन मित्रता के रूप में मनाया गया ?

(1) 1954

(2) 1962

(3) 1988

(4) 2006

30. 2014 में भारत-चीन संबंध सुधारने की ओर किस भारतीय प्रधानमंत्री ने पहल की ?

(1) मनमोहन सिंह

(2) नरेन्द्र मोदी

(3) दोनों ने

(4) इनमें से कोई नहीं

31. दक्षिण एशिया का कौन-सा देश नस्लीय उग्रवाद से पीड़ित है?

(1) नेपाल

(2) बांग्लादेश

(3) श्रीलंका

(4) भारत

32. दक्षेस (SAARC) में कितने देश हैं?

(1) 5

(2) 6

(3) 7

(4) 8

33. किस दक्षिण एशियाई देश में संवैधानिक संकट है ?

(1) पाकिस्तान

(2) बांग्लादेश

(3) भूटान

(4) नेपाल

34. सुरक्षा परिषद में कुल स्थाई सदस्यों की संख्या कितनी है?

(1) 5

(2) 6

(3) 7

(4) 8

Economics Model Set-1 2022-23

35. संयुक्त राष्ट्रसंघ का सबसे बड़ा अंग कौन है ?

(1) सुरक्षा परिषद

(2) महासभा

(3) सचिवालय

(4) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय

36. विश्व बैंक की स्थापना कब हुई ?

(1) 1945 में

(2) 1947 में

(3) 1948 में

(4) 1949 में

37. विश्व के देशों के बीच व्यापार संबंधों के लिए कौन-सा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है ?

(1) विश्व व्यापार संगठन

(2) आंशिक परीक्षण प्रतिबंध

(3) व्यापक परीक्षण प्रतिबंध

(4) इनमें से सभी

38. मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा कब की गई ?

(1) 1945

(2) 1946

(3) 1947

(4) 1948

39. किस संधि में परमाणु को पूर्णतया वर्जित किया गया है?

(1) परमाणु अप्रसार

(2) आंशिक परीक्षण प्रतिबंध

(3) व्यापक परीक्षक प्रतिबंध

(4) इनमें से सभी

40. बच्चों के अधिकारों के लिए कौन-सा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है ?

(1) रेड क्रॉस सोसाइटी

(2) एमनेस्टी इन्टरनेशनल

(3) यूनिसेफ

(4) इनमें से कोई नहीं

खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)

खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न) 2 x 5 = 10

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

 1. शीतयुद्ध का चरम विन्दु क्या था ?

उत्तर - क्यूबा मिसाइल संकट ।

2. ब्रिटिश इंडिया को कितने भागों में बाँटा गया था ?

उत्तर- दो भागों में (1) भारत (2) पाकिस्तान ।

 3. स्वतंत्रता के समय भारत के समक्ष विकास के कौन-कौन से मॉडल थे ?

उत्तर- (1) पूँजीवादी मॉडल (2) समाजवादी मॉडल

4. दलित पैंथर्स का मुख्य लक्ष्य क्या था ?

उत्तर- दलितों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना व जाति आधारित असमानता व अन्याय का विरोध करना।

15. अमेरिकी खेमे के देशों के नाम लिखिए।

उत्तर- ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, फ्रांस, पश्चिमी जर्मनी ।

6. मंडल आयोग की क्या सिफारिश थी ?

उत्तर- अन्य पिछड़ी जातियों के लिए केन्द्रीय सरकार एवं इसके अधीनस्थ समस्त उपक्रमों के रिक्त होने वाले पदों के आरक्षण की सिफारिश की।

7. योजना आयोग क्या है?

उत्तर- योजना आयोग 1950 में भारत सरकार के द्वारा एक प्रस्ताव के माध्यम से गठित सलाहकार संस्था है।

खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 3 x 5 = 15

8. शीतयुद्ध शुरू होने का मूल कारण क्या था ?

उत्तर – परस्परे विरोधी खेमों की समझ में यह बात थी कि प्रत्यक्ष युद्ध खतरों से परिपूर्ण है, क्योंकि दोनों पक्षों को भारी नुकसान की प्रबल सम्भावनाएँ थीं। इसमें वास्तविक विजेता का निर्धारण सरल कार्य न था । यदि एक गुट अपने शत्रु पर हमला करके उसके परमाणु हथियारों को नाकाम करने का प्रयास करता है, तब भी दूसरे गुट के पास उसे बर्बाद करने लायक अस्त्र बैंच जायेंगे। यही कारण था कि तीसरा विश्वयुद्ध न होकर शीतयुद्ध के रूप में युद्ध की स्थिति बनी रही ।

9. मध्य एशियाई गणराज्यों में संघर्ष एवं तनाव के कोई दो कारण बताइए ।

उत्तर-

(i) मध्य एशियाई गणराज्यों में संघर्ष व तनाव का एक प्रमुख कारण यह था कि इन देशों में हाइड्रोकार्बनिक (पेट्रोलियम) संसाधनों को विशाल भण्डार होने के बावजूद इन देशों को इसका लाभ प्राप्त नहीं हुआ

(ii) इस क्षेत्र में धीरे-धीरे संयुक्त राज्य अमेरिका का हस्तक्षेप बढ़ गया। जिसने अपनी प्रभुत्वकारी प्रवृत्ति को बढ़ाने का प्रयास करने के लिए देशों के मध्य तनाव हेतु आधार प्रदान करने का कार्य किया है।

10. मानवाधिकारों को कितनी कोटियों में रखा गया है? संक्षिप्त में उल्लेख कीजिए।

उत्तर – मानवाधिकार को तीन कोटियों में रखा गया है, जो निम्नलिखित हैं -

(i) प्रथम कोटि राजनीतिक अधिकारों की है, जैसे - अभिव्यक्ति एवं सभा करने की स्वतन्वता ।

(ii) द्वितीय कोटि आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की है।

(iii) तृतीय कोटि में सीनिवेशीकृत जनता अथवा जातीय और मूलवासी अल्पसंख्यकों के अधिकार सम्मिलित हैं।

11. भारत में बहुदलीय प्रणाली के संदर्भ में तर्क दीजिए।

उत्तर- दलीय प्रणाली सफल लोकतंत्र हेतु दलीय प्रणाली आवश्यक है। इसके समर्थन में निम्नलिखित तर्क दिए जाते हैं-

(i) द्वि-दलीय व्यवस्था से साधारण बहुमत के दोष समाप्त हो जाते हैं एवं जिस भी प्रत्याशी की जीत होती है उसे आधे से अधिक अर्थात् 50% से अधिक मत प्राप्त होते हैं।

(ii) सरकार अधिक स्थायी रहती है और वह गठबंधन की सरकारों की तरह दूसरी पार्टियों की वैसाखियों पर नहीं टिकी होती। वह उनके निर्देशों को सरकार गिराने के भय से मानने हेतु बाध्य नहीं होती।

(iii) देश में सभी को यह ज्ञात होता है कि यदि सत्ता एक दल से दूसरे दल के हाथों में चली जाएगी तो कौन-कौन प्रमुख पदोंप्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री एवं विदेश मंत्री आदि पर आएँगे। आजादी के बाद 20 वर्षों तक भारतीय राजनीति में कांग्रेस के प्रभुत्त्व के दो निम्नलिखित कारण रहे हैं

12. योजना आयोग के प्रस्ताव में किन नीतियों को व्यवहार में लाने की बात कही गयी ?

उत्तर - योजना आयोग के प्रस्ताव में निम्नलिखित नीतियों को व्यवहार में लाने की बात कही गयी-

(i) स्त्री और पुरुष सभी नागरिकों को आजीविका के पर्याप्त साधनों का समान अधिकार हो।

(ii) समुदाय के भौतिक संसाधनों और उनके नियंत्रण को इस तरह बाँटा जाएगा कि उससे जनसाधारण की भलाई हो ।

(iii) अर्थव्यवस्था का संचालन इस तरह नहीं किया जाएगा कि धन अथवा उत्पादन के साधन एक-दो स्थानों पर ही केन्द्रित हो जाएँ तथा जनसामान्य की भलाई बाधित हो।

13. जातीय संघर्ष होने के वावजूद श्रीलंका ने कौन-कौन सी सफलताएँ प्राप्त की हैं?

उत्तर-जातीय संघर्ष होने के बावजूद श्रीलंका ने निम्नलिखित सफलताएँ प्राप्त की हैं

(i) अच्छी आर्थिक वृद्धि एवं विकास के उच्च स्तर को हासिल किया है।

(ii) जनसंख्या की वृद्धि दर पर सफलतापूर्वक नियन्त्रण स्थापित किया है।

(iii) दक्षिण एशियाई देशों में सबसे पहले श्रीलंका ने ही आर्थिक उदारीकरण किया है।

(iv) अन्दरूनी संघर्षो के बावजूद श्रीलंका में लोकतान्त्रिक राज व्यवस्था कायम रही है।

14. हरित क्रान्ति के दो नकारात्मक परिणामों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

(i) हरित क्रान्ति के कारण गरीब किसानों व भू-स्वामियों के बीच का अन्तर मुखर हो उठा। इससे देश के विभिन्न भागों में वामपंथी संगठनों के लिए गरीब कृषकों को लामबंद करने की दृष्टि से अनुकूल स्थिति उत्पन्न हुई।

(ii) हरित क्रान्ति से समाज के विभिन्न वर्गों तथा देश के अलग-अलग क्षेत्रों के बीच ध्रुवीकरण तेज हुआ। पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे क्षेत्र कृषि की दृष्टि से काफी समृद्ध हो गये जबकि देश के अन्य क्षेत्र कृषि सम्बन्धी मामलों में पिछड़े रहे।

खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 5 × 3 = 15

15. चिपको आंदोलन के प्रमुख कारणों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- चिपको आन्दोलन के कारण चिपको आन्दोलन के कारण निम्नांकित थे -

(i) इस आन्दोलन का प्रारम्भ उत्तराखण्ड के दो-तीन गाँवों से हुआ था। इन गाँवों के निवासियों ने वन विभाग से अपील की कि खेती-बाड़ी से संबंधित औजारों के निर्माण हेतु अंगू के पेड़ काटने की अनुमति प्रदान की जाये। वन विभाग ने अनुमति देने से मना कर दिया। परंतु वन विभाग ने खेल सामग्री निर्माता एक कंपनी को जमीन का यही भाग व्यावसायिक उपयोग हेतु दे दिया। इससे गाँव वालों में विरोध उत्पन्न हुआ।

(ii) इस क्षेत्र की पारिस्थितिकी तथा आर्थिक शोषण के कई बड़े सवाल उठने लगे। गाँव वालों ने माँग रखी कि वन की कटाई का ठेका किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं दिया जाना चाहिए तथा स्थानीय लोगों का जल, जंगल-जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर उपयुक्त नियंत्रण होना चाहिए।

(iii) गाँववासी चाहते थे कि सरकार लघुउद्योगों के लिए कम कीमत की सामग्री उपलब्ध कराए व इस क्षेत्र के पारिस्थितिकी संतुलन को हानि पहुँचाए बिना यहाँ का विकास निश्चित करे। आन्दोलन ने भूमिहीन वन कर्मचारियों का आर्थिक मुद्दा भी उठाया।

(iv) इस क्षेत्र में वनों की कटाई के दौरान ठेकेदार यहाँ के पुरुषों को शराब आपूर्ति का भी व्यवसाय करते थे। अतः स्त्रियों ने शराबखोरी की लत के विरोध में भी आवाज बुलंद की। धीरे-धीरे इसमें कुछ और सामाजिक मुद्दे आकर जुड़ गए।

16. गठबंधन की राजनीति की विचारधारा किन पहलुओं पर निर्भर करती है?

उत्तर- गठबंधन की राजनीति की विचारधारा के प्रमुख पहलू—

(1) नयी आर्थिक नीति पर सहमति – कई समूह नयी आर्थिक नीति के खिलाफ हैं, लेकिन ज्यादातर राजनीतिक दल इन नीतियों के पक्ष में है। अधिकतर दलों का मानना है कि नई आर्थिक नीतियों से देश समृद्ध होगा और भारत, विश्व की एक आर्थिक शक्ति बनेगा ।

(2) पिछड़ी जातियों के राजनीतिक और सामाजिक दावे की स्वीकृति- राजनीतिक दलों ने पहचान लिया है कि पिछड़ी जातियों के सामाजिक और राजनैतिक दावे को स्वीकार करने की जरूरत है। इस कारण आज सभी राजनीतिक दल शिक्षा और रोजगार में पिछड़ी जातियों के लिए सीटों के आरक्षण के पक्ष में है। राजनीतिक दल यह भी सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं कि 'अन्य पिछड़ा वर्ग' को सत्ता में समुचित हिस्सेदारी मिले।

(3) देश के शासन में प्रांतीय दलों की भूमिका की स्वीकृति प्रांतीय दल और राष्ट्रीय दल का भेद अब लगातार कम होता जा रहा है। प्रांतीय दल केन्द्रीय सरकार में साझीदार बन रहे हैं और इन दलों ने पिछले बीस सालों में देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

(4) विचारधारा की जगह कार्यसिद्धि पर जोर और विचारधारागत सहमति के बगैर राजनीतिक गठजोड़ - गठबंधन की राजनीति के इस दौर में राजनीतिक दल विचारधारागत अंतर की जगह सत्ता में हिस्सेदारी की बातों पर जोर दे रहे हैं, मिसाल के लिए अधिकतर दल भाजपा की 'हिन्दुत्व' की विचारधारा से सहमत नहीं है, लेकिन ये दल भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हुए और सरकार बनाई, जो पांच साल तक चली।

17. श्रीलंका के जातीय संघर्ष के मुख्य कारणों को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर— श्रीलंका में जातीय संघर्ष -श्रीलंका के जातीय संघर्ष में भारतीय मूल के तमिल प्रमुख भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उनके संगठन लिट्टे की हिंसात्मक कार्यवाहियों तथा आन्दोलन की वजह से श्रीलंका को जातीय संघर्ष का सामना करना पड़ा। लिट्टे की प्रमुख माँग है कि श्रीलंका के एक क्षेत्र को अलग राष्ट्र बनाया जाए। श्रीलंकाई राजनीति पर बहुसंख्यक सिंहली समुदायक का वर्चस्व रहा है और तमिल सरकार एवं राजनेताओं पर उनके हितों को अनदेखी किया जाने का दोषारोपण किया गया। सिंहली राष्ट्रवादियों की मान्यता है कि श्रीलंका में तमिलों के साथ कोई रियासत नहीं की जानी चाहिए क्योंकि श्रीलंका केवल सिंहली लोगों का है। तमिलों के प्रति उपेक्षित व्यवहार से एक उम्र तमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलन्द हुई। सन् 1983 के पश्चात् उग्र तमिल संगठन 'लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम' (लिट्टे) देश की सेना के साथ सशस्त्र संघर्षरत है। इसने तमिल ईलम अर्थात् श्रीलंकाई तमिलों हेतु एक पृथक् देश की माँग कर डाली। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि सन् 2009 में श्रीलंकाई सरकार द्वारा लिट्टे का सफाया कर दिया गया इसके बाद उक्त स्थिति में बदलाव आया है।

18. पर्यावरण सम्बन्धी मसलों पर भारत के पक्ष की व्याख्या कीजिए।

उत्तर - ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को नियन्त्रित करने हेतु भारत द्वारा किए गए निम्न प्रयास विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं -

(1) हमारे देश भारत ने क्योटो प्रोटोकॉल को सन् 2002 में हस्ताक्षरित करके उसका अनुमोदन किया है।

(2) भारत ने अपनी राष्ट्रीय मोटर-कार ईंधन नीति के अन्तर्गत वाहनों के लिए स्वच्छतर ईंधन अनिवार्य कर दिया है।

(3) सन् 2001 में पारित ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत ऊर्जा के अधिक कारगर उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है।

(4) विद्युत अधिनियम, 2003 के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस के आयात, अपूरणीय ऊर्जा के उपयोग हमण स्वच्छ कोयले के उपयोग पर आधारित प्रौद्योगिकी को अपनाने की दिशा में कार्य करना प्रारम्भ किया है।

(5) भारत बायोडीजल से सम्बन्धित एक राष्ट्रीय मिशन चलाया जा रहा है। जिसमें जैविक उत्पादों का प्रयोग कर डीजल प्राप्त किया जा रहा ताकि परम्परागत ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण हो तथा ग्रीन हाऊस गेसों का उत्सर्जन भी न हो। उक्त उदाहरणों से भारत सरकार के पर्यावरण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से वैश्विक प्रयासों में भाग लेते रहने का भी पता चलता है।

19. भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंधों का विवेचन करें।

उत्तर- भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ शांति एवं मित्रता का संबंध बनाए रखना चाहता है। भारत की स्वतंत्रता के साथ ही पाकिस्तान का जन्म एक पड़ोसी के रूप में हुआ। दोनों देशों का संबंध कश्मीर मामले को लेकर हमेशा से तनावपूर्ण रहा है। भारत-चीन संबंध एशिया की सुदूर पूर्वीय राजनीति की एक बड़ी घटना है। 1954 में पंचशील-संधि तथा 1962 के चीनी आक्रमण के चलते दोनों देश एक-दूसरे के करीब और दूर होते रहे हैं। पाकिस्तान और चीन को छोड़कर भारत के संबंध अन्य सभी पड़ोसी राज्यों से मधुर रहे हैं। भारत ने हमेशा, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा अन्य पड़ोसी देशों के विकास से पर्याप्त योगदान दिया है। भारत की सोच है कि पड़ोसी देशों से मैत्रीपूर्ण संबंध सैनिक दृष्टि से समर्थ राज्यों के लिए भी आवश्यक हो जाते हैं। यदि अपने पड़ोसी देशों से मधुर संबंध रहे तो संबंधित देश मानसिक चिंताओं और तनाव के वातावरण से मुक्त होकर अपने साधनों का अधिकांश विकास संबंधी कार्यों में लगा सकता है।

إرسال تعليق

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare