झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)
➧
किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन औद्योगिक इकाइयों की सघनता,
उनके आपसी संबंध, नगरीय जनसंख्या, यातायात सुविधाओं आदि के आधार पर किया जाता है।
➧ झारखंड
में इस आधार पर औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन करना जटिल कार्य है।
झारखंड
को 7 औद्योगिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है:-
🔥
(I) अभ्रक औद्योगिक प्रदेश
➧ इसका
विस्तार गिरिडीह, कोडरमा, धनवार, डोमचाच, क्षेत्र में है। यह क्षेत्र
रूबी अभ्रक के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
➧
यहाँ अभ्रक परिष्करण के लिए डोमचाच, झुमरी तिलैया, चकरई एवं
गिरिडीह में उद्योग लगे हुए हैं।
➧ इस
क्षेत्र में सड़क एवं रेल मार्ग भी मौजूद है।
➧ इस
क्षेत्र में 500 छोटे-छोटे अभ्रक उद्योग थे, जिसमें 400 से अधिक बंद हो चुके हैं।
🔥
(II) दामोदर घाटी औद्योगिक प्रदेश
➧
यह झारखंड की नही, संपूर्ण भारत का विकसित औद्योगिक प्रदेशों में
से एक है।
➧ इस
क्षेत्र में कोयले का विशाल भंडार है।
➧ कोयला
खनन उद्योग के अलावे, लोहा उद्योग, खाद उद्योग एवं कांच उद्योग, रिफेक्टरी
उद्योग, बारूद उद्योग भी सक्रिय हैं।
➧ यह
मुख्यत: धनबाद और बोकारो जिला का क्षेत्र है।
➧
इस क्षेत्र में नगरीय जनसँख्या भी अधिक है और यातायात के साधन भी विकसित है।
🔥
(III) बॉक्साइट खनन औद्योगिक प्रदेश
➧ इसका
विस्तार मुख्यत: पाट क्षेत्र में है।
➧ गुमला
जिला का उत्तरी भाग, लातेहार जिला का दक्षिणी भाग एवं लोहरदगा जिले के उत्तर-पश्चिमी
भाग में बॉक्साइट का विशाल भंडार है। इस क्षेत्र में चाईना क्ले एवं लिग्नाइट
खनिज भी प्राप्त होते हैं।
➧ यह
नगरीकरण एवं सड़कों का अभाव पाया जाता है।
➧ इस
क्षेत्र में बॉक्साइट की उपलब्धता के बावजूद एलमुनियम प्रोसेडिंग प्लांट नहीं
है। यही कारण है कि यहां के बॉक्साइट से मुरी प्लांट में एलमुनियम का उत्पादन
होता है।
🔥
(IV) रांची औद्योगिक प्रदेश
➧ इसे
ऊपरी स्वर्णरेखा औद्योगिक प्रदेश भी कहते हैं। इसका विस्तार रांची-रामगढ़
एवं खूंटी जिले में है।
➧ इस
क्षेत्र में पतरातु, रामगढ़, ओरमांझी, हटिया, रांची, नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी में औद्योगिक इकाईयों
स्थापित है।
➧ इस
क्षेत्र के प्रमुख इकाइयां एवं उत्पादन निम्न है
(i)
रामगढ़ : कोक कोयला
और कांच
(ii)
ओरमांझी : सूत उद्योग
(iii)
रातू :
श्रीराम बॉल बेयरिंग
(iv)
सामलौंग : हाइटेंशन इंसुलेटर
(v)
टाटीसिल्वे
: उषा मार्टिन
(vi)
नामकुम : लाह उद्योग
(vii) रांची : ऑटोमोबाइल, बाल्टी निर्माण,
कृषि उपकरण
(viii)
हटिया
: एच.ई.सी.
(ix)
तुपुदाना : ग्रेनाइट खनन
(x)
खूंटी :
ब्लैक ग्रेनाइट उद्योग
🔥
(V) जमशेदपुर औद्योगिक प्रदेश
➧ इसका
विस्तार चांडिल से घाटशिला तक है इस वृहद औद्योगिक प्रदेश में भारत का सबसे
प्रसिद्ध लौह-इस्पात कारखाना जमशेदपुर में स्थापित है।
➧ इससे
स्वर्णरेखा प्रौद्योगिकी प्रदेश तथा इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी प्रदेश भी
कहा जाता है।
➧ इस
क्षेत्र में प्रमुख औद्योगिक केंद्र जमशेदपुर, चांडिल, कांड्रा, जुगसलाई,
पोटका, पटमदा, नीमडीह आदि है।
➧ झारखंड
के किसी भी औद्योगिक प्रदेश की तुलना में सबसे अधिक संपन्न, सघन और वृहद् औद्योगिक प्रदेश
है।
➧ इस
क्षेत्र में स्टील निर्माण, वायर प्रोजेक्ट, टीन प्लेट, केबल, टूयूब, कृषि
उपकरण, ग्लास उत्पादन की इकाइयां अधिक है।
🔥
(VI) घाटशिला-बारहागोड़ा औद्योगिक प्रदेश
➧ इससे
पूर्व सिंहभूम औद्योगिक प्रदेश भी कहा जाता है, जो ज्यादा तर्कसंगत
प्रतीत नहीं होता।
➧ इस
क्षेत्र में मुख्य रूप से तांबा और यूरेनियम के खाने हैं।
➧ तांबा
का उत्पादन भोगनी, मुसाबनी, सुरादा, केन्दाडीह, पथरगोड़ा से होता है, जबकि यूरेनियम
का उत्पादन घाटशिला से किया जाता है।
➧ इस
क्षेत्र में अधिकांश खनन कार्य बंद हो रहे हैं। यहां परिवहन संचार एवं विद्युत
प्रणाली का भी अभाव है।
🔥
(VII) पश्चिमी सिंहभूम प्रौद्योगिकी प्रदेश
➧ इसका
विस्तार पोरहाट से सारंडा के जंगलों के बीच है।
➧ यहां
के मुख्य औद्योगिक केंद्र चाईबासा, झींगपानी, नावाडीह, जामदा, मोहनपुर, कराईकेला
है।
➧
यह कलकत्ता - मुंबई रेलमार्ग पर स्थित क्षेत्र है। इन क्षेत्रों
में निम्न उद्योग स्थापित है।
(i)
नोवामुंडी : एशिया की सबसे बड़ी लौह-अयस्क
की खान है।
(ii)
कराईकेला : क्रोनियम उत्पादन
(iii)
जामदा बूढ़ाबुरु : लौह-अयस्क उत्पादन
(iv)
मोहनपुर : मैगनीज उत्पादन
(v)
चाईबासा : बीड़ी उद्योग
(vi) झींगापानी : सीमेंट उद्योग
