Posts

34.PGT झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)

झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)
34.PGT झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)
झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand) ➧ किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन औद्योगिक इकाइयों की सघनता, उनके आपसी संबंध, नगरीय जनसंख्या, यातायात सुविधाओं आदि के आधार पर किया जाता है। ➧ झारखंड में इस आधार पर औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन करना जटिल कार्य है। झारखंड को 7 औद्योगिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है:- 🔥 (I) अभ्रक औद्योगिक प्रदेश  ➧ इसका विस्तार गिरिडीह, कोडरमा, धनवार, डोमचाच, क्षेत्र में है। यह क्षेत्र रूबी अभ्रक के लिए विश्व प्रसिद्ध है।  ➧ यहाँ अभ्रक परिष्करण के लिए डोमचाच, झुमरी तिलैया, चकरई  एवं गिरिडीह में उद्योग लगे हुए हैं।  ➧ इस क्षेत्र में सड़क एवं रेल मार्ग भी मौजूद है।  ➧ इस क्षेत्र में 500 छोटे-छोटे अभ्रक उद्योग थे, जिसमें 400 से अधिक बंद हो चुके हैं। 🔥 (II) दामोदर घाटी औद्योगिक प्रदेश ➧ यह झारखंड की नही, संपूर्ण भारत का विकसित औद्योगिक प्रदेशों में से एक है। ➧ इस क्षेत्र में कोयले का विशाल भंडार है। ➧ कोयला खनन उद्योग के अलावे, लोहा उद्योग, खाद उद्योग एवं कांच उद्योग, रिफेक्टरी उद्योग, बारूद उद्योग भी सक्रिय हैं। ➧ यह मुख्यत: धनबाद और बोकारो …