Posts

34.PGT झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)

झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)

झारखंड के औद्योगिक प्रदेश (Industrial Region of Jharkhand)

➧ किसी भी क्षेत्र में औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन औद्योगिक इकाइयों की सघनता, उनके आपसी संबंध, नगरीय जनसंख्या, यातायात सुविधाओं आदि के आधार पर किया जाता है।

➧ झारखंड में इस आधार पर औद्योगिक प्रदेशों का विभाजन करना जटिल कार्य है।

झारखंड को 7 औद्योगिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है:-

🔥 (I) अभ्रक औद्योगिक प्रदेश 

➧ इसका विस्तार गिरिडीह, कोडरमा, धनवार, डोमचाच, क्षेत्र में है। यह क्षेत्र रूबी अभ्रक के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 

➧ यहाँ अभ्रक परिष्करण के लिए डोमचाच, झुमरी तिलैया, चकरई  एवं गिरिडीह में उद्योग लगे हुए हैं। 

➧ इस क्षेत्र में सड़क एवं रेल मार्ग भी मौजूद है। 

➧ इस क्षेत्र में 500 छोटे-छोटे अभ्रक उद्योग थे, जिसमें 400 से अधिक बंद हो चुके हैं।

🔥 (II) दामोदर घाटी औद्योगिक प्रदेश

➧ यह झारखंड की नही, संपूर्ण भारत का विकसित औद्योगिक प्रदेशों में से एक है।

➧ इस क्षेत्र में कोयले का विशाल भंडार है।

➧ कोयला खनन उद्योग के अलावे, लोहा उद्योग, खाद उद्योग एवं कांच उद्योग, रिफेक्टरी उद्योग, बारूद उद्योग भी सक्रिय हैं।

➧ यह मुख्यत: धनबाद और बोकारो जिला का क्षेत्र है।

➧ इस क्षेत्र में नगरीय जनसँख्या भी अधिक है और यातायात के साधन भी विकसित है।

🔥 (III) बॉक्साइट खनन औद्योगिक प्रदेश

➧ इसका विस्तार मुख्यत: पाट क्षेत्र में है।

➧ गुमला जिला का उत्तरी भाग, लातेहार जिला का दक्षिणी भाग एवं लोहरदगा जिले के उत्तर-पश्चिमी भाग में बॉक्साइट का विशाल भंडार है। इस क्षेत्र में चाईना क्ले एवं लिग्नाइट खनिज भी प्राप्त होते हैं।

➧ यह नगरीकरण एवं सड़कों का अभाव पाया जाता है। 

➧ इस क्षेत्र में बॉक्साइट की उपलब्धता के बावजूद एलमुनियम प्रोसेडिंग प्लांट नहीं है। यही कारण है कि यहां के बॉक्साइट से मुरी प्लांट में एलमुनियम का उत्पादन होता है। 

🔥 (IV) रांची औद्योगिक प्रदेश

➧ इसे ऊपरी स्वर्णरेखा औद्योगिक प्रदेश भी कहते हैं। इसका विस्तार रांची-रामगढ़ एवं खूंटी जिले में है। 

➧ इस क्षेत्र में पतरातु, रामगढ़, ओरमांझी, हटिया, रांची, नामकुम, टाटीसिल्वे, मुरी  में औद्योगिक इकाईयों स्थापित है। 

➧ इस क्षेत्र के प्रमुख इकाइयां एवं उत्पादन निम्न है 

(i) रामगढ़              :   कोक कोयला और कांच 

(ii) ओरमांझी          :   सूत उद्योग

(iii) रातू                 :   श्रीराम बॉल बेयरिंग 

(iv) सामलौंग          :   हाइटेंशन इंसुलेटर 

(v) टाटीसिल्वे         :   उषा मार्टिन

(vi) नामकुम           :   लाह उद्योग

(vii)  रांची            :   ऑटोमोबाइल, बाल्टी निर्माण, कृषि उपकरण

(viii)  हटिया           :   एच.ई.सी.

(ix) तुपुदाना            :   ग्रेनाइट खनन 

(x) खूंटी                  :   ब्लैक ग्रेनाइट उद्योग 

🔥 (V) जमशेदपुर औद्योगिक प्रदेश

➧ इसका विस्तार चांडिल से घाटशिला तक है इस वृहद औद्योगिक प्रदेश में भारत का सबसे प्रसिद्ध लौह-इस्पात  कारखाना जमशेदपुर में स्थापित है।

➧ इससे स्वर्णरेखा प्रौद्योगिकी प्रदेश तथा इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी प्रदेश भी कहा जाता है।

➧ इस क्षेत्र में प्रमुख औद्योगिक केंद्र जमशेदपुर, चांडिल, कांड्रा, जुगसलाई, पोटका, पटमदा, नीमडीह आदि है।

➧ झारखंड के किसी भी औद्योगिक प्रदेश की तुलना में सबसे अधिक संपन्न, सघन और वृहद् औद्योगिक प्रदेश है।

➧ इस क्षेत्र में  स्टील निर्माण, वायर प्रोजेक्ट, टीन प्लेट, केबल, टूयूब, कृषि उपकरण, ग्लास उत्पादन की इकाइयां अधिक है।

🔥 (VI) घाटशिला-बारहागोड़ा औद्योगिक प्रदेश

➧ इससे पूर्व सिंहभूम औद्योगिक प्रदेश  भी कहा जाता है, जो ज्यादा तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता।

➧ इस क्षेत्र में मुख्य रूप से तांबा और यूरेनियम के खाने हैं।

➧ तांबा का उत्पादन भोगनी, मुसाबनी, सुरादा, केन्दाडीह, पथरगोड़ा से होता है, जबकि यूरेनियम का उत्पादन घाटशिला से किया जाता है। 

➧ इस क्षेत्र में अधिकांश खनन कार्य बंद हो रहे हैं। यहां परिवहन संचार एवं विद्युत प्रणाली का भी अभाव है। 

🔥 (VII) पश्चिमी सिंहभूम प्रौद्योगिकी प्रदेश

➧ इसका विस्तार पोरहाट से सारंडा के जंगलों के बीच है।

➧ यहां के मुख्य औद्योगिक केंद्र चाईबासा, झींगपानी, नावाडीह, जामदा, मोहनपुर, कराईकेला है। 

➧ यह कलकत्ता - मुंबई रेलमार्ग पर स्थित क्षेत्र है। इन क्षेत्रों  में निम्न उद्योग स्थापित है। 

(i) नोवामुंडी        :  एशिया की सबसे बड़ी लौह-अयस्क की खान है।

(ii) कराईकेला        :  क्रोनियम उत्पादन 

(iii) जामदा बूढ़ाबुरु : लौह-अयस्क उत्पादन 

(iv) मोहनपुर          :   मैगनीज उत्पादन 

(v) चाईबासा           :   बीड़ी उद्योग

(vi) झींगापानी        :   सीमेंट उद्योग

Post a Comment

Hello Friends Please Post Kesi Lagi Jarur Bataye or Share Jurur Kare