झारखण्ड की अर्थव्यवस्था- कृषि एवं उद्योग के सापेक्षिक स्थान
(Economy of Jharkhand – Relative position of agriculture and industry)
35.PGT झारखण्ड की अर्थव्यवस्था- कृषि एवं उद्योग के सापेक्षिक स्थान (Economy of Jharkhand – Relative position of agriculture and industry)
झारखण्ड
राज्य सकल घरेलू उत्पाद में सेवा क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है, वर्तमान में
झारखण्ड की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र का 65% योगदान है। दू सरे स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र का योगदान है जो कि राज्य सकल घ रेलू उत्पाद में 20% योगदान देता है। तीसरे स्थान पर झारखण्ड की
अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली कृषि का नंबर आता हैं जो कि झार खंड राज्य सकल घरेलू उत्पाद में का करी ब 15%
हिस्सा प्रदान करती है लेकिन झारखंड की कुल जनसंख्या का लगभग 76% हिस्सा कृषि
कार्यों में लगा हुआ है। झारखण्ड की अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका- वर्ष
2018-19 एवं 2019-20 में कृषि गतिविधियों में देशव्यापी स्तर पर गिरावट परिलक्षित होता
है और झारखंड की भी यही स्थिति है। झारखण्ड राज्य की लगभग 76% जनसंख्या कृषि कार्यों
में लगी है। राज्य के भौगोलिक क्षेत्रफल का 38 लाख हेक्टेयर भूमि पर कृषि कार्य संभव
है जो कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 48% है। जबकि अभी झारखंड में 23 प्रतिशत भाग पर कृषि
की जाती है। कुल कृषि योग्य भूमि में 60% अकेले धान की खेती की जाती है। राज्य में
परंपरागत ढंग से खेती की जाती है। अतः यहां की कृषि व्यवसायिक ना होकर…