12th भूगोल (Geography ) Model Paper Solution 2022-23
12th भूगोल (Geography ) Model Paper Solution 2022-23 वार्षिक परीक्षा (2022-23) झारखण्ड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्, राँची मॉडल प्रश्न पत्र ( विषयनिष्ठ) सेट-1 कक्षा -12 विषय - भूगोल
(Geography ) समय - 1 घंटा 30 मिनट पूर्णांक - 35 विषय - भूगोल (Geography ) सामान्य निर्देश (General Instruction ) > परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में उत्तर दें। > कुल प्रश्नों की संख्या 19 है। > प्रश्न संख्या 1 से प्रश्न संख्या 7 तक अति लघु उत्तरीय प्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही पाँच प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न
का मान 1 अंक निर्धारित है। > प्रश्न संख्या 8 से प्रश्न संख्या 14 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं।
इनमें से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 50 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक प्रश्न
का मान 3 अंक निर्धारित है। > प्रश्न संख्या 15 से प्रश्न संख्या 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
हैं। इनमें से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में दीजिए। प्रत्येक
प्रश्न का 5 अंक निर्धारित है। 1. जनसंख्या घनत्व को परिभाषित करें। उत्तर : प्रति इकाई क्षेत्र पर निवास
करने वाली व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है। दूसरे शब्दों में क…