Geography Model Set-3 (2022-23)
समय: 3 घंटे + 15 मिनट पूर्णांक : 70
खण्ड-अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
प्रश्न- संख्या 1 से 35 तक के प्रत्येक प्रश्न के साथ चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गये सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। 35 x 1 = 35
1. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में कौन नगर की परिभाषा का
अंग नहीं है ?
(1) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी
(2) नगरपालिका, निगम आदि का होना
(3) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक
(4) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक क्षेत्र में संलग्न होना
2. मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किस की
कोटि उच्चतम है?
(1) पंजाब
(2) हरियाणा
(3) तमिलनाडु
(4) केरल
3. किस भाषा परिवार की जनसंख्या सबसे कम है?
(1) द्रविड़
(2) आस्ट्रिक
(3) भारतीय-यूरोपीय
(4) चीनी-तिब्बती
4. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या थी
(1) 121 करोड़
(2) 102.8 करोड़
(3) 118 करोड़
(4) 131 करोड़
5. निम्नलिखित प्रदेशों में कौन सुप्रलेखित प्राचीनतम नगरीय वस्ती है
?
(1) मेसोपोटामिया
(2) हाँग हो घाटी
(3) नील घाटी
(4) सिन्धु घाटी
6. हीराकुड परियोजना अवस्थित है।
(1) ओडिशा में
(2) छत्तीसगढ़ में
(3) मध्य प्रदेश में
(4) झारखण्ड में
7. निम्नलिखित में कौन सबसे छोटी है?
(1) कृष्णा बेसिन
(2) गोदावरी बेसिन
(3) तापी बेसिन
(4) नर्मदा बेसिन
8. निम्नलिखित में कौन रेशेदार फसल है ?
(1) कॉफी
(2) चाय
(3) गेहूँ
(4) कपास
9. हरित क्रांति सम्बन्धित है
(1) खाद्यान्न उत्पादन से
(2) चाय उत्पादन से
(3) दूध उत्पादन से
(4) इनमें से कोई नहीं
10. निम्नलिखित में कौन भारतीय कृषि की समस्या है ?
(1) निम्न उत्पादकता
(2) विखंडित जोत
(3) अनियमित मानसू
(4) इनमें से सभी
11. मुंबई में पहला आधुनिक सूती वस्त्र कारखाना स्थापित किया गया, क्योंकि
(1) मुंबई एक पत्तन है
(2) मुंबई एक वित्तीय केन्द्र था
(3) यह कपास उत्पादक क्षेत्र के निकट है
(4) इनमें से सभी
12. बोकारो इस्पात केन्द्र है
(1) मिश्रित क्षेत्र में
(2) निजी क्षेत्र में
(3) सार्वजनिक क्षेत्र में
(4) इनमें से कोई नहीं
13. बालाघाट मैंगनीज क्षेत्र किस राज्य में स्थित है ?
(1) झारखण्ड
(2) ओडिशा
(3) छत्तीसगढ़
(4) मध्य प्रदेश
14. निम्नलिखित में कौन परम्परागत ऊर्जा स्रोत है ?
(1) पेट्रोलियम
(2) कोयला
(3) प्राकृतिक गैस
(4) इनमें से सभी
15. भारत में प्रथम नाभिकीय ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई थी ?
(1) कलपक्कम में
(2) तारापुर में
(3) नरोरा में
(4) कैगा में
16. निम्नलिखित में से कौन स्थलावद्ध पोताश्रय है?
(1) हल्दिया
(2) मुंबई
(3) विशाखापटनम
(4) एनोर
17. पूर्व-पश्चिम गलियारा जोड़ता है।
(1) कोलकाता को दिल्ली से
(2) कानपुर को पोरबंदर से
(3) गुवाहाटी को पालनपुर से
(4) सिलचर को पोरबंदर से
18. भारत में वायु परिवहन सेवा की शुरुआत हुई
(1) 1947 में
(2) 1911 में
(3) 1921 में
(4) 1935 में
19. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?
(1) 12
(2) 9
(3) 20
(4) इनमें से कोई नहीं
20. प्रादेशिक नियोजन का विशिष्ट लक्षण है
(1) आर्थिक व्यवस्था में विभिन्न सेक्टरों का विकास
(2) परिवहन - जाल तंत्र में क्षेत्रीय भिन्नताएँ
(3) क्षेत्र विशेष के विकास का उपागम
(4) ग्रामीण क्षेत्रों का विकास
21. निम्नलिखित में किसे कर्तन दहन कृषि भी कहते हैं?
(1) सघन निर्वाह कृषि
(2) आदिम निर्वाह कृषि
(3) विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि
(4) मिश्रित कृषि
22. फूलों की कृषि कहलाती है
(1) मिश्रित कृषि
(3) रोपण कृषि
(2) ट्रक फार्मिंग
(4) पुष्पोत्पादन
23. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल है ?
(1) मक्का
(2) गेहूँ
(3) चाय
(4) राई
24. रबड़ किस प्रकार की कृषि की उपज है ?
(1) रोपण कृषि
(2) भूमध्यसागरीय कृषि
(3) प्रारम्भिक स्थायी कृषि
(4) मिश्रित कृषि
25. निम्नलिखित विद्वानों में किसने मानव विकास सूचकांक का निर्धारण
किया है?
(1) रैटजेल
(2) डॉ. महबूब-उल-हक
(3) ई० सी० सेम्पुल
(4) प्रो. अमर्त्य सेन
26. निम्नलिखित में से कौन मानव भूगोल का उपागम नहीं है?
(1) क्षेत्रीय विभिन्नता
(2) स्थानिक संगठन
(3) मात्रात्मक क्रान्ति
(4) अन्वेषण और वर्णन
27. में से कौन विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र है?
(1) पश्चिमी यूरोप
(2) दक्षिण पूर्व एशिया
(3) उत्तर पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका
(4) पश्चिमी आस्ट्रेलिया
28. निम्नलिखित संख्या में कौन जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व
करती है?
(1) 15 से 59
(2) 15 से 65
(3) 18 से 66
(4) 15 से 64
29. निम्नलिखित देशों में किसका लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है
?
(1) लैटविया
(2) संयुक्त अरब अमीरात
(3) फ्रांस
(4) जापान
30. निम्नलिखित में से कौन विकास का सर्वोत्तम संकेतक है?
(1) आकार में वृद्धि
(2) गुण में साधारण परिवर्तन
(3) आकार में स्थिरता
(4) गुण में धनात्मक परिवर्तन
31. तूतीकोरिन पत्तन स्थित है।
(1) केरल में
(2) कर्नाटक में
(3) तमिलनाडु में
(4) आंध्र प्रदेश में
32. अम्ल वर्षा का कारण है
(1) जल प्रदूषण
(2) ध्वनि प्रदूषण
(3) वायु प्रदूषण
(4) भूमि प्रदूषण
33. निम्नलिखित में से कौन चतुर्थ सेक्टर क्रियाकलापों से सम्बन्धित
है ?
(1) संगणक विनिर्माण
(2) विश्वविद्यालय शिक्षक
(3) कागज और लुग्दी निर्माण
(4) पुस्तकों का मुद्रण
34. लम्बी दूरी तक भारी सामान ढोने के लिए कौन सबसे सस्ता परिवहन साधन
है ?
(1) सड़क परिवहन
(2) रेल परिवहन
(3) जल परिवहन
(4) वायु परिवहन
35. रेलमार्ग के जाल का सघनतम घनत्व है
(1) ब्राजील में
(2) संयुक्त राज्य अमेरिका में
(3) कनाडा में
(4) रूस में
खण्ड-ब (विषयनिष्ठ प्रश्न)
खण्ड-क (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 1x5=5
1. मानव भूगोल किस तरह अन्य सामाजिक विज्ञानों से संबंधित है ?
उत्तर- भूतल पर पाए जानेवाले मानवीय तत्त्वों को समझने तथा उनकी व्याख्या
करने के लिए मानव भूगोल सामाजिक विज्ञान के विषयों के साथ घनिष्ठ संबंध कायम करता है।
2. मानव विकास के संदर्भ में सशक्तीकरण क्या है?
उत्तर- मानव विकास के संदर्भ में सशक्तीकरण का तात्पर्य विकल्प चुनने
के लिए शक्ति प्राप्त करने से है जो स्वतंत्रता एवं क्षमता से आती है।
3. झूम, मिल्पा तथा लादांग क्या हैं ?
उत्तर- स्थानांतरित कृषि को भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में झूम कृषि,
मध्य अमेरिका एवं मेक्सिको में मिल्पा तथा मलेशिया एवं इंडोनेशिया में लादांग कहा जाता
है।
4. पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग क्या है ?
उत्तर - पार-महाद्वीपीय रेलमार्ग किसी महाद्वीप के एक छोर को दूसरे
छोर से जोड़ने के लिए बनाया जाता है जिसका आर्थिक, राजनीतिक एवं सामरिक या सैनिक दृष्टिकोण
से महत्त्व होता है, जैसे- ट्रांस-साइबेरियन रेलमार्ग, कनाडियन पैसिफिक रेलमार्ग एवं
ट्रांस-ऑस्ट्रेलियाई रेलमार्ग ।
5. मानव विकास क्या है ?
उत्तर- मानव विकास स्वस्थ भौतिक पर्यावरण से लेकर आर्थिक, सामाजिक और
राजनैतिक स्वतंत्रता तक सभी प्रकार के मानव क्रियाकलापों को सम्मिलित करते हुए लोगों
के विकल्पों में विस्तार और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तथा सशक्तीकरण के अवसरों
में वृद्धि करने की प्रक्रिया है।
6. नाभिकीय ऊर्जा क्या है?
उत्तर - रेडियोसक्रिय खनिजों के नाभिकों का विखंडन जब कृत्रिम रूप से
रिएक्टरों में कराया जाता है तब जिस ऊर्जा का उत्पादन होता है, उसे नाभिकीय या परमाणु
ऊर्जा कहा जाता है।
7. भारत में एक्सप्रेस मार्ग क्या है ?
उत्तर- समय और ईंधन की बचत के उद्देश्य से भारत में बनाई गई अत्याधुनिक
सड़कों को एक्सप्रेस मार्ग कहा गया है। दिल्ली से जयपुर तथा मुंबई से पुणे तक चार लेनवाली
इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसपर चलनेवाली गाड़ियों को अतिरिक्त मार्गकर
देना पड़ता है। इस सड़क पर किसी अन्य सड़क से कोई गाड़ी नहीं आ सकती है।
खण्ड ख (लघु उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। 3 x 5 = 15
8. आधुनिक उद्योगों की तीन मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर-आधुनिक उद्योगों की तीन मुख्य विशेषताएँ हैं-
(i) श्रम विभाजन एवं विशिष्टीकरण के द्वारा कम कीमत एवं कम समय में
तुलनात्मक अधिक उत्पादन,
(ii) अधिक पूँजी निवेश एवं बड़े संगठन के तहत प्रशासकीय अधिकारी वर्ग
की देखरेख में उत्पादन और
(iii) जटिल तकनीकी तंत्र के तहत उत्पादन।
9. विनिर्माण और सेवा के बीच तीन मुख्य अंतर क्या हैं?
उत्तर - विनिर्माण और सेवा के बीच तीन मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं-
(i) विनिर्माण कार्यों के अंतर्गत तकनीकों का प्रयोग किया जाता है जबकि
सेवा के अंतर्गत कुशलता महत्त्वपूर्ण होती है।
(ii) विनिर्माण कार्य के तहत वस्तुएँ मशीनों की सहायता से बनती हैं
जबकि सेवा का आधार अनुभव होता है।
(iii) विनिर्माण कार्य के द्वारा प्राथमिक उत्पादों का प्रसंस्करण कर
उसके मूल्य और उपयोग में वृद्धि लाई जाती है जबकि सेवा में ज्ञान को प्रमुखता दी जाती
है।
10. व्यापार संतुलन का एक संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर- अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अंतर्गत किसी एक देश का दूसरे देश
के साथ निर्यात एवं आयात की गई वस्तुओं की गणना व्यापार संतुलन कहलाता है। इस संदर्भ
में जब आयात की तुलना में निर्यात अधिक होता है तब इस स्थिति को धनात्मक व्यापार संतुलन
कहा जाता है। दूसरी तरफ, जब निर्यात की तुलना में आयात अधिक होता है तब इसे ऋणात्मक
व्यापार संतुलन कहा जाता है। ऋणात्मक या प्रतिकूल व्यापार संतुलन की स्थिति में देश
को वस्तुओं की खरीद पर अधिक खर्च करना पड़ता है जबकि आय कम होती है। इससे अर्थव्यवस्था
पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
11. ग्रामीण एवं नगरीय अधिवास के मध्य अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर- अधिवासों का वर्गीकरण उनके कार्यों के आधार पर करना अधिक सर्वमान्य
है। कार्यों की विभिन्नता के आधार पर मानवीय अधिवासों को दो वर्गों में रखा जाता है—
(क) ग्रामीण अधिवास और (ख) नगरीय अधिवास ।
ग्रामीण अधिवास में कार्यकारी जनसंख्या का 75% से अधिक भाग प्राथमिक
कार्यों में संलग्न होता है जबकि नगरीय अधिवास में कार्यकारी जनसंख्या का 75% से अधिक
भाग गैर-प्राथमिक कार्यों में संलग्न होता है। नगरीय क्षेत्रों में आधुनिक सुख-सुविधाओं
की उपलब्धता रहती है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनका अभाव होता है।
12. भारतीय कृषि की मुख्य समस्याएँ क्या हैं? किन्हीं चार का उल्लेख
करें।
उत्तर- भारतीय अर्थव्यवस्था कृषि से जुड़ी है, परंतु आजादी के 60 वर्ष
बीत जाने के बाद भी इसके समक्ष कई समस्याएँ हैं। इनमें से छह प्रमुख है-
(i) सिंचाई के सीमित विकास के कारण आज भी भारतीय कृषि अनिश्चित मॉनसूनी
वर्षा पर निर्भर है।
(ii) इसकी उत्पादकता अंतरराष्ट्रीय स्तर से काफी कम है।
(iii) छोटे एवं विखंडित खेत होने से वैज्ञानिक कृषि किया जाना संभव
नहीं है।
(iv) कृषियोग्य भूमि में कमी तथा उसकी उत्पादकता में ह्रास की स्थिति
पाई जाती है।
13. भारत के जल संसाधन से जुड़ी समस्याओं का वर्णन करें।
उत्तर - भारत में विश्व के कुल जल संसाधन का लगभग 4% पाया जाता है।
इसके बावजूद यहाँ का जल संसाधन कई समस्याओं से जूझ रहा है। इनमें कुछ प्रमुख हैं-
(i) उपलब्धता की समस्या- भारत में धरातलीय
जल और पुनः पूर्तियोग भौम जल से 1,869 घन किलोमीटर जल उपलब्ध है। इसमें से केवल
60% जल का लाभदायक उपयोग किया जा सकता है। अतः, जल उपलब्धता यहाँ की एक गंभीर समस्या
है।
(ii) वितरण की समस्या- उत्तर भारत
में सदावाहिनी एवं दक्षिण भारत में मौसमी नदियों की अधिकता है।
(iii) गुणवत्ता की समस्या - जल के अतिशोषण
एवं प्रदूषण के कारण इसकी गुणवत्ता बुरी तरह प्रभावित होती जा रही है।
14. पाइपलाइन परिवहन का वर्णन करें।
उत्तर- पाइपलाइन परिवहन आज जलापूर्ति के साथ-ही-साथ तेल एवं प्राकृतिक
गैस तथा खनिजों के परिवहन का भी साधन बन चुकी है। यही कारण है कि अब ठोस पदार्थों को
भी घोल बनाकर पाइपलाइन द्वारा भेजा जाना संभव हो गया है। पाइपलाइन को एक बार बनाने
के बाद इसके रख-रखाव पर खर्च नहीं होता है। माल उतारने एवं चढ़ाने का व्यय भी इसमें
बच जाता है। साथ ही, ईंधन अथवा ऊर्जा की बचत भी इससे होती है। सुनिश्चित आपूर्ति होने
के बावजूद इसकी मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य कठिन होता है। पाइपलाइन के टूट जाने पर कभी-कभी
भयंकर दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं।
खण्ड-ग (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
5 x 3 = 15
15. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्वेज नहर के महत्त्व को स्पष्ट करें।
उत्तर- स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी एवं महत्त्वपूर्ण जहाजी नहर है
जो भूमध्यसागर को लाल सागर होते हुए अरब सागर से जोड़ने का काम करती है। 160/ किलोमीटर
लंबी इस नहर का निर्माण कार्य 1869 में पूरा हुआ। यहाँ से प्रतिदिन लगभग 100 जहाज गुजरते
हैं। जहाज को गुजरने में 10-12 घंटे का समय लगता है। मिस्र सरकार के नियंत्रणवाली इस
नहर के भूमध्य सागर तट पर पोर्ट सईद और लाल सागर तट पर स्वेज बंदरगाह की स्थिति है।
व्यापारिक दृष्टि से यह नहर यूरोप के विकसित एवं एशिया के विकासशील
देशों के मध्य एक महत्त्वपूर्ण कड़ी का काम करती है। वास्तव में, यह नहरमार्ग विश्व
के मध्य से होकर गुजरता है। परिणामस्वरूप, इससे यूरोपीय देश, पूर्वी अफ्रीकी देश, दक्षिणी
एवं दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश लाभान्वित है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार का लगभग 20% भाग
इस नहरमार्ग से संपादित होता है। यही नहीं, कई देशों के मध्य इसके बन जाने से दूरी
में काफी कमी आई है। इस नहरमार्ग से यूरोप को पेट्रोलियम, चाय, कहवा, कपास, रगड़, टीन,
खजूर, रेशम, सागौन, मसाला, तंबाकू, ऊन, गेहूँ, मांस तथा फल और एशिया को वस्त्र, रसायन,
मशीनरी, कागज, मोटरकार तथा उर्वरक की आपूर्ति होती है।
16. उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करनेवाले कारकों का वर्णन करें।
उत्तर- उद्योगों की अवस्थिति को प्रभावित करनेवाले कारक हैं-
(i) कच्चा माल - किसी भी उद्योग
की स्थापना के लिए कच्चे माल की जरूरत होती है। वजन ह्रास करनेवाले कच्चे माल की स्थिति
में उद्योग कच्चे माल के स्रोत के निकट स्थापित किए जाते हैं जबकि वजन हास न करनेवाले
की स्थिति में बाजार के निकट ।
(ii) शक्ति - उद्योगों में लगाई गई मशीनों
को चलाने के लिए शक्ति यानी विद्युत की आवश्यकता होती है। ऐलुमिनियम उद्योग शक्ति स्रोत
के निकट लगनेवाला उद्योग है।
(iii) परिवहन - कच्चे माल को कारखाना
तक लाने एवं उत्पादिक माल को बाजार तक पहुँचाने के लिए परिवहन के साधनों की सहायता
ली जाती है। स्वछंद उद्योगों के लिए सड़क परिवहन की भूमिका महत्वपूर्ण है।
(iv) श्रमिक – उद्योगों में उत्पादन
कार्य अथवा मशीनों को चलाने के लिए कुशल एवं अकुशल दोनों प्रकार के श्रमिकों की आवश्यकता
होती है।
(v) बाजार - उत्पादित माल की खपत के
लिए बाजार का होना आवश्यक है। यह बाजार स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर
का हो सकता है।
उद्योगों की स्थापना पर इन भौगोलिक कारकों के अतिरिक्त कुशल प्रबंधन
एवं सरकार की नीतियों का भी प्रभाव पड़ता है।
17. भारत में अभ्रक के उत्पादन एवं वितरण की विवेचना करें।
उत्तर - देश में अभ्रक का कुल भंडार 3,93,855 टन अनुमानित है। संसार
की तीन-चौथाई और सर्वश्रेष्ठ कोटि का अधक भारत में होता है। 1958 में इसका कुल उत्पादन
32 हजार टन था जो 2001 में घटकर 1,084 टन हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मॉंग घट
जाने के कारण इसका उत्पादन दुष्प्रभावित हुआ है।
भारत में अभ्रक उत्पादन के दो प्रमुख क्षेत्र हैं।
(i) झारखंड - यहाँ 150 किलोमीटर लंबी
एवं 22 किलोमीटर चौड़ी पट्टी में उच्च गुणवत्तावाला अभ्रक पाया जाता है। झारखंड का
उत्तरी क्षेत्र इस दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। यहाँ कोडरमा एवं गिरीडीह दो प्रमुख अभक
उत्पादन क्षेत्र हैं। झारखंड का अभ्रक सर्वोच्च कोटि का होता है जिसे 'बंगाल रूबी'
नाम दिया जाता है। गुलाबी परत होते हुए भी इसका रंग साफ होता है जिसका दुनिया के बाजार
में बहुत माँग है।
(ii) राजस्थान - यहाँ जयपुर
से जोधपुर तक 320 किलोमीटर लंबी एवं 100 किलोमीटर चौड़ी पट्टी में अभ्रक मिलता है जिसमें
अजमेर एवं भीलवाड़ा प्रमुख उत्पादन क्षेत्र हैं। भारत का एक-चौथाई अभ्रक इसी पट्टी
से निकाला जाता है। यहाँ का अभ्रक झारखंड जैसा उत्तम कोटि का नहीं होता है। इसमें प्रायः
दाग और दरार पाए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम
बंगाल में भी अभ्रक के भंडार हैं। भारत में उत्पादित अभक का 95% भाग निर्यात कर दिया
जाता है। इसका निर्यात चेन्नई एवं कोलकाता बंदरगाह से अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस
और जापान को होता है।
18. भारत में सूती वस्त्र उद्योग के वितरण का वर्णन कीजिए।
उत्तर- भारत में सूती वस्त्र के कारखाने तीन-चार राज्यों को छोड़कर
सभी जगह स्थापित हैं। इसका जबरदस्त विकेंद्रीकरण भी हुआ है। फिर भी, इस उद्योग का सर्वाधिक
केंद्रीकरण महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश में हुआ है।
महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में सूती वस्त्र
की 122 मिलों में से अकेले मुंबई में 57 मिलें कार्यरत हैं। इसलिए मुंबई को सूती वस्त्र
उद्योग की राजधानी कहा जाता है। इसके अलावा नागपुर, शोलापुर, पुणे, सतारा, वर्धा, कोल्हापुर,
अकोला, अमरावती, जलगाँव आदि भी यहाँ के प्रमुख केंद्र हैं।
गुजरात - इस राज्य में इस उद्योग की
130 मिलें हैं, जिसमें अहमदाबाद और वडोदरा प्रमुख केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त भड़ौंच,
सूरत, पोरबंदर, भावनगर और राजकोट उल्लेखनीय केंद्र हैं।
तमिलनाडु – यहाँ सूती वस्त्र की
215 कारखानों में से 81 मिलें सिर्फ - कोयंबटूर में हैं जिसे दक्षिण का मैनचेस्टर कहा
जाता है। इसके अलावा चेन्नई, मदुरै, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तिरुचिरापल्ली में भी
उत्पादन किया जाता है।
इन प्रमुख उत्पादक राज्यों के अतिरिक्त देश में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,
पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में भी सूती वस्त्र का उत्पादन किया जाता
है, अर्थात देश के प्रायः सभी राज्यों में सूती वस्त्र के कारखानें फैले हुए हैं।
19. भारत के निम्नलिखित परमाणु ऊर्जा उत्पादक की अवस्थिति को अंकित करें-
(i) तारापुर - महाराष्ट्र-गुजरात सीमा
पर
(ii) रावतभाटा - राजस्थान में कोटा के
निकट,
(iii) कलपक्कम - तमिलनाडु में
(iv) नरोरा - उत्तर प्रदेश में गंगा नदी
के तट पर,
(v) काकरापारा - गुजरात में और
(vi) कैगा - कर्नाटक में।
उत्तर-