12th आरोह 11. महादेवी वर्मा (भक्तिन) पाठ
के साथ प्रश्न 1. भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी?
भक्तिन को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा? उत्तर
: भक्तिन का वास्तविक नाम लछमिन अर्थात् लक्ष्मी था। उसे यह नाम माता-पिता ने दिया
था। उन्होंने सोचा होगा कि उसके पास धन-धान्य होगा और जिस घर में जायेगी, वहाँ
सम्पन्नता रहेगी। परन्तु उसे झेलनी पड़ी। अपने नाम के अनुसार गुण या दशा न होने से
वह लोगों से अपना वास्तविक नाम छिपाती थी। लेखिका से नौकरी माँगते समय उसने अनुरोध
किया कि उसे उसके वास्तविक नाम से नहीं पुकारा जावे। तब लेखिका ने उसकी कण्ठी-माला
तथा वेश-भूषा को देखकर भक्तिन नाम दिया। प्रश्न 2. दो कन्या-रत्न पैदा करने पर भक्तिन पुत्र-महिमा में अंधी
अपनी जिठानियों द्वारा घृणा व उपेक्षा का शिकार बनी। ऐसी घटनाओं से ही अक्सर यह
धारणा चलती है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है। क्या इससे आप सहमत हैं? उत्तर
: पहली कन्या के बाद जब भक्तिन ने दो पुत्रियों को जन्म दिया, तो तब पुत्र-प्रेम
से अंधी अपनी जिठानियों द्वारा वह उपेक्षा और घृणा का शिकार बनी। भक्तिन की सास
तीन पुत्रों की माँ थी, उसने भी भक्तिन की उपेक्षा की। भक्तिन अपनी …