12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023

12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
12th Economics SET -2 Koderma PROJECT RAIL 2.0 MODEL QUESTION PAPER-2023
CLASS-12 ECONOMICS FM- 40+40=80 TIME 3 Hrs. SET -2 सभी प्रश्न अनिवार्य हैं 40 × 1 = 40 अंक सामान्य निर्देश > कुल 40 प्रश्न है। > सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य है। > प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है। > प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए है। सही विकल्प का चयन कीजिए। > गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे। वस्तुनिष्ठ प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन अर्थव्यवस्था की एक केन्द्रीय समस्या है? (क) क्या बचत हो ? (ख) क्या उपभोग हो ? (ग) क्या निवेश हो ? (घ) किसके लिए उत्पादन हो? 2. निम्नलिखित में से कौन किसी वस्तु की माँग को प्रभावित करने वाला एक कारक नहीं है ? (क) वस्तु की कीमत (ख) संबंधित वस्तु की कीमत (ग) उपभोक्ता की आय (घ) साधनों की कीमतें 3. किस अर्थव्यवस्था में केन्द्रीय समस्याओं का समाधान बाजार शक्तियों के द्वारा होता है ? (क) समाजवादी अर्थव्यवस्था (ख) केन्द्रीय योजनाबद्व अर्थव्यवस्था (ग) पूँजीवादी अर्थव्यवस्था (घ) साम्यवादी अर्थव्यवस्था 4. उत्पादन संभावना वक्र का दाहिनी ओर विवर्तित होने का क्या कारण है ? (क) बाढ (ख) संसाधनों का ह्रास (ग) तकनीकी विकास (घ) पुरानी तकनीक का प्रयोग 5. किसी व…