12th अंतरा 16. भीष्म साहनी (गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात)
12th अंतरा 16. भीष्म साहनी (गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात) भीष्म
साहनी (गांधी, नेहरू और यास्सेर अराफात) प्रश्न 1. लेखक सेवाग्राम कब और क्यों गया था? उत्तर
: लेखक (भीष्म साहनी) अपने भाई बलराज साहनी के पास कुछ दिनों तक रहने के लिए सेवाग्राम
गए थे जो उस समय वहाँ से प्रकाशित होने वाली पत्रिका 'नयी तालीम' के सह-सम्पादक थे।
यह सन् 1938 के आसपास की बात है जिस साल कांग्रेस का हरिपुरा अधिवेशन हुआ था। प्रश्न 2. लेखक का गांधीजी के साथ चलने का पहला अनुभव किस प्रकार का
रहा? उत्तर
: गांधीजी प्रतिदिन प्रातः 7 बजे अपनी टोली के साथ टहलने जाते थे। बलराज जी ने भीष्म
जी को बताया कि कोई भी गांधीजी के साथ टहलने जा सकता है। भीष्म जी ने बलराज जी से कहा
कि आप भी मेरे साथ चलें। जब वे बाहर निकले तो गांधीजी काफी दूर जा चुके थे पर वे उनसे
जा मिले। बलराज भाई ने उनका परिचय कराया-'मेरा भाई है, कुछ दिन के लिए मेरे पास आया
है।' इस टोली में डॉ. सुशीला नय्यर और गांधीजी के वैयक्तिक सचिव महादेव देसाई भी साथ
ने गांधीजी से कहा- आप बहुत साल पहले हमारे शहर रावलपिंडी आए थे। गांधीजी को याद था
अतः उन्होंने पूछा मिस्टर जॉन कैसे हैं। वह रावलपिण्डी के एक बड़े वकील थे और संभव…