12th अंतरा (ऐच्छिक) 3. विश्वनाथ त्रिपाठी = बिस्कोहर की माटी

12th अंतरा (ऐच्छिक) 3. विश्वनाथ त्रिपाठी = बिस्कोहर की माटी
12th अंतरा (ऐच्छिक) 3. विश्वनाथ त्रिपाठी = बिस्कोहर की माटी
बिस्कोहर की माटी प्रश्न 1. कोइयाँ किसे कहते हैं ? उसकी विशेषताएँ बताइये। उत्तर : कोइयाँ एक जल-पुष्प है। इसको कुमुद भी कहते हैं। इसे कोकाबेली भी कहा जाता है। यह शरद् ऋतु में खिलता है। जहाँ भी गड्ढा होता है और उसमें पानी भरा होता है, वहाँ पर कोइयाँ फूल उठती है। रेलवे लाइन के दोनों ओर गड्ढों में भरे पानी में यह पुष्प दिखाई देता है। यह समस्त उत्तर भारत में पाया जाता है। शरद् ऋतु में सरोवरों में चाँदनी का प्रतिबिम्ब तथा खिली हुई कोइयाँ की पत्तियाँ मिलकर एक हो जाती हैं। जो इसकी गंध को पसन्द करता है वही इसके महत्त्व को जानता है। प्रश्न 2. 'बच्चे का माँ का दूध पीना सिर्फ दूध पीना नहीं, माँ से बच्चे के सारे संबंधों का जीवन-चरित होता है' टिप्पणी कीजिए। अथवा "बच्चे द्वारा माँ का दूध पीना सिर्फ दूध पीना नहीं, माँ से बच्चे के सारे संबंधों का जीवन चरित होता है।" निहित जीवन-मूल्यों की दृष्टि से प्रस्तुत कथन की समीक्षा कीजिए। अथवा "बच्चे का अपनी माँ का दूध पीना सिर्फ दूध पीना नहीं, माँ से बच्चे के सारे संबंधों का जीवन चरित होता है। कथन का आशय स्पष्ट करते हुए इसके आलोक में माँ और बच…