3. आंकड़ों का आलेखी निरूपण (Graphical Representation of Data)
3. आंकड़ों का आलेखी निरूपण (Graphical Representation of Data)
3. आंकड़ों का आलेखी निरूपण (Graphical Representation of Data) पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए (i) जनसंख्या वितरण दर्शाया जाता है (क)
वर्णमात्री मानचित्रों द्वारा (ख)
सममान रेखा मानचित्रों द्वारा (ग) बिन्दुकित मानचित्रों द्वारा (घ)
ऊपर में से कोई भी नहीं। (ii) जनसंख्या की दशकीय वृद्धि को सबसे अच्छा प्रदर्शित करने का तरीका
है– (क) रेखाग्राफ (ख)
दण्ड आरेख (ग)
वृत्त आरेख (घ)
ऊपर में से कोई नहीं। (iii) बहुरेखाचित्र की रचना प्रदर्शित करती है (क)
केवल एक चर (ख) दो चरों से अधिक (ग)
केवल दो चर (घ)
ऊपर में से कोई भी नहीं। (iv) कौन-सा मानचित्र “गतिदर्शी मानचित्र” माना जाता है (क)
बिन्दुकित मानचित्र (ख)
सममान रेखा मानचित्र (ग)
वर्णमात्री मानचित्र (घ) प्रवाह संचित्र। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के 30 शब्दों में उत्तर दीजिए : (i) थिमैटिक मानचित्र क्या है? उत्तर:
प्राकृतिक अथवा सांस्कृतिक वातावरण के किसी तत्त्व का किसी क्षेत्र में वितरण प्रदर्शित
करने वाले मानचित्र को ‘थिमैटिक (वितरण) मानचित्र’ कहते हैं। (ii) आँकड़ों के प्रस्तुतीकरणा से आपका क्या तात्पर्य है? उत्तर:
आँकड़ों के प्रस्तुतीकरण का तात्पर्य आँकड़ों द्वारा तथ्यों की विश…