Class 11th 1. भारत-स्थिति (India Location) पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए (i) निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की सम्पूर्ण भूमि
के विस्तार के सन्दर्भ में प्रासंगिक है? (क)
8°41′ उ० से 37°7′ उ० (ख)
8° 4′ उ० से 35°6′ उ० (ग) 8° 4′ उ० से 37°6′ उ० (घ)
6°45′ उ० से 37°6′ उ० (ii) निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लम्बी स्थलीय सीमा
है? (क) बाँग्लादेश (ख)
पाकिस्तान (ग)
चीन (घ)
म्यांमार (iii) निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है? (क) चीन (ख)
फ्रांस (ग)
मिस्र (घ)
ईरान (iv) निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर
है? (क)
69° 30′ पूर्व (ख)
75° 30′ पूर्व (ग) 82° 30′ पूर्व (घ)
90° 30′ पूर्व (v) अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैण्ड की यात्रा करें
तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे? (क)
यमुना (ख) सिन्धु (ग)
ब्रह्मपुत्र (घ)
गंगा प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों का लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें (i) क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो
आप ऐसा क्यों सोचते हैं? उत्तर
– वास्तव में भारत को एक से अ…