Class 11th 13. महासागरीय जल (Water Oceans) पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न प्रश्न (i) उस तत्त्व की पहचान करें जो जलीय चक्र का भाग नहीं है- (क)
वाष्पीकरण (ख)
वर्षण (ग) जलयोजन (घ)
संघनन प्रश्न (ii) महाद्वीपीय ढाल की औसत गहराई निम्नलिखित के बीच होती है| (क)
2-20 मीटर । (ख) 20-200 मीटर (ग)
200-2,000 मीटर । (घ)
2,000-20,000 मीटर प्रश्न (iii) निम्नलिखित में से कौन-सी लघु उच्चावच आकृति महासागरों
में नहीं पाई जाती है? (क)
समुद्री टोला । (ख)
महासागरीय गभीर (ग) प्रवालद्वीप । (घ)
निमग्न द्वीप प्रश्न (iv) लवणता को प्रति समुद्री जल में घुले हुए नमक (ग्राम) की
मात्रा से व्यक्त किया जाता है (क)
10 ग्राम (ख)
100 ग्राम (ग) 1,000 ग्राम (घ)
10,000 ग्राम प्रश्न (v) निम्न में से कौन-सा सबसे छोटा महासागर है? (क)
हिन्द महासागर (ख)
अटलाण्टिक महासागर (ग) आर्कटिक महासागर । (घ)
प्रशान्त महासागर 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए प्रश्न (i) हम पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं? उत्तर-जल
हमारे सौरमण्डल का दुर्लभ पदार्थ है। सौरमण्डल में पृथ्वी ग्रह के अतिरिक्त अन्यत्र
कहीं जल नहीं है। इस दृष्टि से पृथ्वी के जीवन सौभाग्यशाली हैं कि यह एक जलीय ग्…