Class 11th 5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation)

Class 11th 5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation)
Class 11th 5. प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation)
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए (i) चन्दन वन किस तरह के वन के उदाहरण हैं? (क) सदाबहार वन (ख) डेल्टाई वन (ग) पर्णपाती वन (घ) कॉटेदार वन (ii) प्रोजेक्ट टाइगर निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से शुरू किया गया है? (क) बाघ मारने के लिए। (ख) बाघ को शिकार से बचाने के लिए । (ग) बाघ को चिड़ियाघर में डालने के लिए (घ) बाघ पर फिल्म बनाने के लिए (iii) नन्दादेवी जीवमंण्डल निचय निम्नलिखित में से किस प्रान्त में स्थित है? (क) बिहार । (ख) उत्तरांचल (ग) उत्तर प्रदेश (घ) उड़ीसा (iv) निम्नलिखित में से कितने जीवमण्डल निचय आई०यू०सी०एन० द्वारा मान्यता प्राप्त हैं? (क) एक (ख) तीन । (ग) दो (घ) चार (v) वन नीति के अनुसार वर्तमान में निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत क्षेत्र वनों के अधीन होना चाहिए? (क) 33 (ख) 55 (ग) 44 (घ) 22 प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें– (i) प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु की किन परिस्थितियों में उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन उगते हैं? उत्तर-जो पौधे जंगल में प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुसार स्वयं फलते-फूलते हैं या विकसित होते हैं, प्राकृति…