11th Antral अन्तराल 1. अण्डे के छिलके

11th Antral अन्तराल 1. अण्डे के छिलके
11th Antral अन्तराल 1. अण्डे के छिलके
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. अंडे के छिलके को जुराब में, कोट की जेब में या नाली में फेंकना बिल्कुल ठीक नहीं! इस पर अपनी राय लिखिए। उत्तर : जो भी कूड़ा-कचरा हो, फिर वह चाहे फलों व सब्जियों के छिलके हों या अंडे के छिलके, उन्हें घर के बाहर कचरा-पात्र में डालना सही रहता है। भारतीय पुरातन संस्कारों की वजह से आज भी बहुत से लोग अंडा खाना या उसे घर में लाना गलत मानते हैं। हिन्दू शाकाहारी परिवार अंडे को मांसाहारी समझते हैं। यह उनकी मानसिकता व सोच है। जिसे जबरन कोई भी नहीं बदल सकता है। सभी की अपनी परम्परा व सोच होती है जिनके अनुसार खान-पान, आचार-व्यवहार तय किये जाते हैं। हमारी राय में अंडे खाना या नहीं खाना अपनी सोच पर निर्भर होना चाहिए। अगर खाते हैं और किसी कारणवश छिपाते तो उसका कचरा अवश्य कचरा-पात्र में डालना चाहिए। उसे किसी भी तरह छिपाकर या नाली में, खुले स्थान में नहीं डालना चाहिए। प्रश्न 2. 'अंडा खाना क्या कोई अपराध है?' इस विषय पर निबन्ध लिखिए। उत्तर : हमारा भारत देश समन्वयशील देश माना जाता है। अन्य देशों की परम्परा व संस्कृति को सहज ही अपना लेता है। किन्तु यह भी उतना ह…