Class-XI Hindi Antra 6. ओमप्रकाश वाल्मीकि - खानाबदोश
Class-XI Hindi Antra 6. ओमप्रकाश वाल्मीकि - खानाबदोश पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. जसदेव की पिटाई के बाद मजदूरों का समूचा दिन कैसा बीता? उत्तर
: जसदेव की पिटाई के बाद सभी मजदूर डर गए थे। उन्हें लग रहा था कि सूबेसिंह किसी भी
वक्त लौटकर आ सकता है। शाम होते ही भट्टे पर सन्नाटा छा गया था, सारे मजदूर अपने-अपने
खोल में चले गए थे। बूढ़ा बिलसिया जो अकसर बाहर पेड़ के नीचे देर रात तक बैठा रहता
था, आज शाम होते ही अपनी झोंपड़ी में जाकर लेट गया था। वह धीमी आवाज में खाँस रहा था।
किसनी के ट्रांजिस्टर की आवाज भी नहीं आ रही थी। प्रश्न 2. मानो अभी तक भट्टे की जिंदगी से तालमेल क्यों नहीं बैठा पाई
थी? उत्तर
: सुकिया और मानो जिस कारण अपना घर छोड़कर महीना भर पहले भट्टे पर आए, यहाँ की स्थिति
तो और भी दुखदायी थी। मजदूरों को रहने के लिए मकान नहीं थे, केवल दड़बेनुमा छोटी-छोटी
झोंपड़ियाँ थीं जिनमें प्रकाश का अभाव था। केवल टिमटिमाती ढिबरियाँ थीं जिनसे अँधेरा
दूर नहीं होता था। साँझ होते ही चारों तरफ सन्नाटा फैल जाता और साँय-साँय की ध्वनि
सुनाई पड़ती। दिनभर के थके मजदूर अपने-अपने दड़बों में घुस जाते। आपस के दुख-सुख बाँटने
का अवसर किसी के पास नहीं था। चारों…