Class 11th & 12th 12. कैसे बनता है रेडियो नाटक पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. सिनेमा, रंगमंच और रेडियो नाटक में क्या-क्या समानताएँ
होती हैं ? उत्तर-सिनेमा,
रंगमंच और रेडियो नाटक में अनेक समानताएँ हैं जो इस प्रकार है- सिनेमा
और रंगमंच 1.
सिनेमा और रंगमंच में एक कहानी होती है। 2.
इनमें कहानी का आरंभ, मध्य और अंत होता 3.
इनमें चरित्र होते हैं। 4.
इनमें पात्रों के आपसी संवाद होते हैं। 5.
इनमें पात्रों का परस्पर द्वंद्व होता है और अंत में समाधान। 6.
इनमें पात्रों के संवादों के माध्यम से कहानी का विकास होता है। रेडियो
नाटक 1.
रेडियो नाटक में भी एक ही कहानी होती है। 2.
इसमें भी कहानी का आरंभ, मध्य और अंत होता है। 3.
इसमें भी चरित्र होते हैं। 4.
इसमें भी पात्रों के आपसी संवाद होते हैं। 5.इसमें
भी पात्रों का परस्पर द्वंद्व होता है और प्रस्तुत किया जाता है। समाधान प्रस्तुत किया
जाता है। 6.
इनमें भी पात्रों के संवादों के माध्यम से कहानी का विकास होता है। प्रश्न 2. सिनेमा रंगमंच और रेडियो नाटक में क्या-क्या असमानताएँ
हैं ? उत्तर-सिनेमा
रंगमंच और रेडियो नाटक में अनेक समानताएँ होते हुए भी कुछ असमानताएँ अवश्य होती
हैं जो इस प्रकार है- सिनेमा
और रंगमंच 1.
…