Class 11th & 12th 13. नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन
Class 11th & 12th 13. नए और अप्रत्याशित विषयों पर लेखन पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1 अधूरे वाक्यों को अपने शब्दों में पूरा कीजिए— हम नया सोचने लिखने का प्रयास
नहीं करते क्योंकि….. लिखित अभिव्यक्ति की क्षमता
का विकास नहीं होता क्योंकि….. हमें विचार प्रवाह को थोड़ा नियंत्रित
रखना पड़ता है क्योंकि…. लेखन के लिए पहले उसकी
रूपरेखा स्पष्ट होनी चाहिए क्योंकि…… लेखन में ‘मैं’ शैली का
प्रयोग होता है क्योंकि….. उत्तर— Ø हम नया सोचने लिखने का प्रयास नहीं करते
क्योंकि हमें आत्मनिर्भर होकर लिखित रूप में स्वयं को अभिव्यक्ति करने का अभ्यास
नहीं होता है। Ø लिखित अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास नहीं
होता क्योंकि हम कुछ नया सोचने लिखने का प्रयास करने के स्थान पर किसी विषय पर
पहले से उपलब्ध सामग्री पर निर्भर हो जाते हैं। Ø हमें विचार प्रवाह को थोड़ा नियंत्रित रखना
पड़ता है क्योंकि विचारों को नियंत्रित करने से ही हम जिस विषय पर लिखने जा रहे
हैं उसका विवेचन उचित रूप से कर सकेंगे। Ø लेखन के लिए पहले उसकी रूपरेखा स्पष्ट होनी
चाहिए क्योंकि जब तक यह स्पष्ट नहीं होगा कि हमने क्या और कैसे लिखना है हम अपने
विषय को सुसंबंध और सुसंगत रूप से प्रस्तुत नहीं कर सकते। Ø लेख में ‘मै…