Class 11th & 12th 16. कोश एक परिचय पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. दिए गए कथनों को पूरा कीजिए (क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि….. (ख) शब्दकोश में शब्दों का क्रम……… (ग) शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि……. उत्तर
– (क) शब्दकोश न केवल शब्दों के अर्थ बताता है बल्कि सभी शब्दों की विस्तृत
जानकारी भी प्रदान करता है। (ख)
शब्दकोश में शब्दों का क्रम हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रमानुसार ही होता है। (ग)
शब्दकोश का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसमें किसी भी शब्द को आसानी से ढूँढ़कर उसके
विषय में पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। प्रश्न 2. नीचे दिए गए शब्दों को शब्दकोश क्रम में लिखिए परीक्षण, परिक्रमण,
परिक्रम, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृदयंगम, ग्वालिन, घंटा, योगासन, घटक, इच्छित, इक्षु,
अंतः, अंत, अकंपित, उदाहरण, उद्योग, जिज्ञासु। उत्तर- इन
शब्दों को शब्दकोशीय क्रम में इस प्रकार लिखा जायेगा— अंतः,
अंत, अकंपित, इक्षु, इच्छित, उदाहरण, उद्योग, ग्वालिन, घंटा, घटक, जिज्ञासु, परिक्रम,
परिक्रमण, परीक्षण, योगासन, विश्वामित्र, हिमाश्रया, हृदयंगम। प्रश्न 3. शब्दकोश के बारे में आप क्या जानते हैं ? उत्तर- शब्दकोश
के अंदर किसी एक भाषा…