Class 11th & 12th 11. कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण

Class 11th & 12th 11. कैसे करें कहानी का नाट्य रूपांतरण
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. कहानी और नाटक में क्या समानता होती है ? उत्तर-कहानी और नाटक में निम्नलिखित समानताएं हैं- कहानी 1. कहानी का केंद्र बिंदु कथानक होता है। 2. कहानी में एक कहानी होती है। 3. कहानी में पात्र होते हैं। 4. कहानी में परिवेश होते हैं। 5. कहानी का क्रमिक विकास होता है। 6. कहानी में संवाद होते हैं। 7. कहानी में पात्रों के मध्यम द्वंद्व होता है। 8. कहानी में एक उद्देश्य निहित होता है। 9. कहानी का चरमोत्कर्ष होता है। नाटक 1.नाटक का केंद्र बिंदु कथानक होता है। 2. नाटक में भी एक कहानी होती है। 3. नाटक में भी पात्र होते हैं। 4. नाटक में भी परिवेश होता है। 5. नाटक का भी क्रमिक विकास होता है। 6. नाटक में भी संवाद होते हैं। 7. नाटक में भी पात्रों के मध्य द्वंद्व होता है। 8. नाटक में भी एक उद्देश्य निहित होता है। 9. नाटक का भी चरमोत्कर्ष होता है। प्रश्न 2. स्थान और समय का ध्यान में रखते हुए 'दोपहर का भोजन' कहानी को विभिन्न दृश्यों में विभाजित करें। किसी एक दृश्य का संवाद भी लिखें। उत्तर-'दोपहर का भोजन' कहानी में पहला दृश्य सिद्धेश्वरी के घर की दयनीय दशा और टूटी खाट पर लेटा…