Class-XI Hindi Antra 12. देव- हँसी की चोट, सपना, दरबार

Class-XI Hindi Antra 12. देव- हँसी की चोट, सपना, दरबार
Class-XI Hindi Antra 12. देव- हँसी की चोट, सपना, दरबार
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. हँसी की चोट' सवैये में कवि ने किन पंच तत्त्वों का वर्णन किया है तथा वियोग में वे किस प्रकार विदा होते। हैं? उत्तर : भारतीय दर्शन में मानव देह का निर्माण पाँच तत्वों से माना गया है। 'हँसी की चोट' सवैये में इन्हीं 1. वायु तत्व 2. जल तत्व 3. अग्नि तत्व 4. पृथ्वी तत्व 5. आकाश तत्व का वर्णन हुआ है। कवि देव ने भी वियोग की अवस्था में शरीर से इन पाँच तत्वों के पलायन का वर्णन किया है। साँसों के चलने में वायु तत्व पलायन कर रहा है। आँसुओं की अविरल धारा के रूप में जल तत्व जा रहा है। शरीर का तेज (ताप) नष्ट होने से अग्नि तत्व विदा हो रहा है। शारीरिक दुर्बलता के रूप में पृथ्वी तत्व जा रहा है। केवल आकाश तत्व इसलिए बचा हुआ है कि प्रियतम से मिलने की आशा शेष है। प्रश्न 2. नायिका सपने में क्यों प्रसन्न थी और वह सपना कैसे टूट गया ? उत्तर : नायिक स्वप्न में देखती है कि आकाश में बादल छाये हैं, नन्हीं-नन्हीं बँदें गिर रही हैं। प्रियतम कृष्ण सामने खड़े हैं और उससे झूला झूलने के लिए साथ चलने का आग्रह करते हैं। वह प्रसन्न हो जाती है और चलने को तैयार होकर जैसे ही…