Class-XI Hindi Antra 14. सुमित्रनंदन पंत - संध्या के बाद
Class-XI Hindi Antra 14. सुमित्रनंदन पंत - संध्या के बाद पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. संध्या के समय प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं,
कविता के आधार पर लिखिए। उत्तर
: संध्या के समय जब सूर्य क्षितिज की ओर अपने कदम बढ़ाता है तब दिन की अपेक्षा प्रकृति
में परिवर्तन हो जाता है। प्रकृति में निम्न परिवर्तन देखने को मिलता है - (क)
सूर्यास्त के समय उसकी लालिमा वृक्षों की चोटियों पर जाकर बिराज जाती है। वृक्षों के
पत्ते लाल रंग के हो जाते (ख)
पीपल के पत्तों का रंग भी सुनहरा हो जाता है। (ग)
सूर्य की सुनहरी किरणों के कारण वृक्षों के पत्ते सुनहले हो जाते हैं। (घ)
अस्तालचलगामी सूर्य का प्रकाश गंगाजल में खंभे की भाँति प्रविष्ट होता हुआ प्रतीत होता
है। (ङ)
सूर्य की सुनहरी किरणों के प्रभाव से गंगाजल चितकबरे अजगर की तरह धीरे-धीरे सरकता हुआ
दिखाई देता है। (च)
गंगा तट की बालू भी धूप-छौंह के रंग में रंगी दिखाई देती है। (छ)
पक्षी, गाय और गाँव के किसान तथा व्यापारी अपने-अपने घरों को लौटने लगते हैं। (ज)
धीरे-धीरे कालिमा पसरने लगती है। प्रश्न 2. पंतजी ने नदी के तट का जो वर्णन किया है, उसे अपने शब्दों
में लिखिए। उत्तर
: गंगा-तट पर अस्ताचलगामी सूर्य की…