Class-XI Hindi Antra 17. नागार्जुन - बादल को घिरते देखा है

Class-XI Hindi Antra 17. नागार्जुन - बादल को घिरते देखा है
Class-XI Hindi Antra 17. नागार्जुन - बादल को घिरते देखा है
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. इस (बादल को घिरते देखा है) कविता में बादलों के सौन्दर्य चित्रण के अतिरिक्त और किन दृश्यों का चित्रण किया गया है ? उत्तर : कवि नागार्जुन प्रगतिशील काव्यधारा के कवि हैं। उन्होंने अपनी कविता 'बादल को घिरते देखा है' के माध्यम से हिमालय पर्वत का समग्र रूप से वर्णन करने का प्रयास किया है। बादलों के साथ कवि ने हिमालय की मानसरोवर झील में खिले सुनहरे कमल, छोटी-बड़ी कई झीलों में अपने भोजन की तलाश करते तैरते हुए हंसों का, बसंत ऋतु में हिमालय का सौन्दर्य और चकवा-चकवी पक्षियों की प्रेमभरी छेड़-छाड़, कस्तूरी मृग, बर्फीली चोटियों पर आँधी-तूफान और भयंकर वर्षा के साथ-साथ वहाँ के जन-जीवन का चित्रण करते हुए भोजपत्रों की छाई हुई कुटिया में बैठे किन्नर-किन्नरियों का मदिरापान, श्रृंगार एवं वंशी-वादन आदि का जीवंत चित्रण किया है। इसके साथ ही संस्कृत-साहित्य में वर्णित पौराणिक कथाओं को यथार्थवादी ढंग से नकारकर हिमालय का यथातथ्य वर्णन किया है, जो प्राकृतिक सौन्दर्य संपदा से परिपूर्ण है। प्रश्न 2. प्रणय-कलह से कवि का क्या तात्पर्य है ? उत्तर : कवि ने हिमालय स्थित …