Class-XI Hindi Antra 18. श्रीकांत वर्मा – हस्तक्षेप
Class-XI Hindi Antra 18. श्रीकांत वर्मा – हस्तक्षेप पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. मगध के माध्यम से 'हस्तक्षेप' कविता किस व्यवस्था की ओर इशारा
कर रही है ? उत्तर
: 'मगध' हमारे देश के एक विशाल साम्राज्य की राजधानी रहा है। कवि ने वर्तमान जनतंत्रीय
व्यवस्था को निरंकुश होने से रोकने के लिए जनता द्वारा हस्तक्षेप आवश्यक माना है। जब
तन्त्र शांति-व्यवस्था की ओट में निरंकुशता धारण कर ले तो हस्तक्षेप करना आवश्यक होता
है। अतः लोकतन्त्र में जनता का हस्तक्षेप स्वस्थ शासन व्यवस्था के लिय आवश्यक होता
है। मगध के माध्यम से कवि ने एक निरंकुश होती शासन व्यवस्था की ओर संकेत किया है। जनतंत्रीय
शासन में जनता का हस्तक्षेप उसका अधिकार होता है। अत: लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए जनता
का हस्तक्षेप आवश्यक होता है। प्रश्न 2. व्यवस्था को 'निरंकुश' प्रवृत्ति से बचाए रखने के लिए उसमें
'हस्तक्षेप' जरूरी है कविता को दृष्टि में रखते हुए अपना मत दीजिए। उत्तर
: लोकतान्त्रिक-व्यवस्था संसार को आदर्श- व्यवस्था है, जिसमें साधारण से साधारण व्यक्ति
को अपनी बात कहने का अधिकार होता है। इसके विपरीत तानाशाही या राजतंत्र निरंकुश शासन-व्यवस्था
है।…