Class-XI Hindi Antra 5. सुधा अरोड़ा - ज्योतिबा फुले
Class-XI Hindi Antra 5. सुधा अरोड़ा - ज्योतिबा फुले पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. ज्योतिबा फुले का नाम समाज सुधारकों की सूची में शुमार क्यों
नहीं किया गया ? तर्क सहित उत्तर लिखिए। उत्तर
: ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार के कार्य किए। उन्होंने दलितों, शोषितों और स्त्रियों
के उत्थान के लिए कार्य किया फिर भी उनका नाम पाँच समाज सुधारकों की सूची में सम्मिलित
नहीं किया। क्योंकि इस सूची को बनाने वाले उच्चवर्गीय समाज के प्रतिनिधि थे। उन्होंने
पूँजीवादी और पुरोहितवादी मानसिकता का विरोध करने के लिए 'सत्यशोधक समाज' की स्थापना
की। वे राजसत्ता, ब्राह्मणों और धर्मवादी सत्ता को अपने हित में समाज व्यवस्था और मशीनरी
का उपयोग करने वाली मानते थे। उन्होंने स्त्रियों की शिक्षा और अधिकार दिलाने पर जोर
दिया। क्रान्तिकारी साहित्य की रचना की, इसी कारण सर्वांगीण सुधार न चाहने वालों ने
उन्हें समाज सुधारकों की सूची में नहीं रखा। प्रश्न 2. शोषण-व्यवस्था ने क्या-क्या षड्यंत्र रचे और क्यों ? उत्तर
: उच्च वर्ग ने पाँच समाज सुधारकों की सूची में ज्योतिबा फुले का नाम नहीं रखा। वर्ण,
जाति और वर्ग-व्यवस्था द्वारा दलितों का शोषण किया। गरीबों से कर के रूप में …