Class-XI Hindi Antra 8. पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ - उसकी माँ
Class-XI Hindi Antra 8. पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ - उसकी माँ पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. क्या लाल का व्यवहार सरकार के विरुद्ध षड्यंत्रकारी था ?
उत्तर
: लाल की विचारधारा को देखकर यह स्पष्ट होता है कि वह षड्यंत्रकारी नहीं था अपितु सच्चा
देशभक्त था। सरकार ने उसे षड्यंत्रकारी मानते हुए फाँसी की सजा दे दी। जमींदार चाचा
से बात करते हुए उसने कहा कि उसके विचार स्वतंत्र हैं। वह, देश की दुरवस्था पर उबल
उठता है। वह कट्टर राज-विद्रोही है। उसने अपनी कल्पना बताई कि जो व्यक्ति समाज या राष्ट्र
के नाश पर जीता हो, उसका सर्वनाश हो जाएगा। उसने निर्भीक होकर कहा कि आवश्यकता पड़ने
पर वह षड्यंत्र, विद्रोह और हत्या भी करेगा। स्पष्ट है कि वह षड्यंत्रकारी नहीं था।
प्रश्न 2. पूरी कहानी में जानकी न तो शासन-तंत्र के समर्थन में है न
विरोध में, किन्तु लेखक ने उसे केन्द्र में ही नहीं रखा बल्कि कहानी का शीर्षक बना
दिया। क्यों ? उत्तर
: कहानी में आदि से अन्त तक जानकी का व्यक्तित्व और कृतित्व ही छाया रहता है। वह एक
सच्ची माँ थी। वह लाल के मित्रों को सच्चा स्नेह देती थी। जो लाल को देती थी। उसके
मित्र भी उसे माँ कहकर ही पुकारते। एक मित्र ने तो उसे भारत माता का रूप बना द…