Class-XI Hindi Aroh 15. भवानी प्रसाद मिश्र : घर की याद
Class-XI Hindi Aroh 15. भवानी प्रसाद मिश्र : घर की याद पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर कविता के साथ प्रश्न 1. पानी के रातभर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर
क्या सम्बन्ध है? उत्तर
: कवि जेल में है और सावन के महीने में रातभर पानी बरस रहा है। वर्षा की झड़ी के
साथ उसका मन भी घर की यादों से भर उठा है। इधर वर्षा हो रही है उधर कवि के मन में
स्मृतियों के बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। वर्षा की ऋतु ही ऐसी है कि कवि के मन में
अपने भाई-बहिनों तथा माता-पिता से अलग होने की पीड़ा उभर आई है। वर्षा ऋतु को
वियोग का उद्दीपक माना गया है। यहाँ भी वियोग है, परन्तु वह प्रियतम या प्रेयसी का
न होकर एक पुत्र का अपने माता-पिता तथा एक भाई का अपने भाई-बहिनों से वियोग है। प्रश्न 2. मायके आई बहिन के लिए कवि ने घर को 'परिताप का घर' क्यों
कहा है? उत्तर
: कवि की बहिन अपने मायके आई है। वह यह सोचकर प्रसन्न है कि माँ के घर. उसकी भेंट
भाइयों तथा बहिनों के साथ माता-पिता से होगी। वहाँ पहुँचने पर उसे पता चलता है कि
उसका एक भाई आजादी के आन्दोलन में जेल चला गया है, तो उसकी प्रसन्नता गायब हो जाती
है। उसको अपने एक भाई से न मिल पाना दुःखदायी लगता है। उसको अपने बाप का घर परिताप
…