Class-XI Hindi Aroh 17. दुष्यंत कुमार : गजल

Class-XI Hindi Aroh 17. दुष्यंत कुमार : गजल
Class-XI Hindi Aroh 17. दुष्यंत कुमार : गजल
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर कविता के साथ प्रश्न 1. आखिरी शेर में गुलमोहर की चर्चा हुई है। क्या उसका आशय एक खास तरह के फूलदार वृक्ष से है या उसमें कोई सांकेतिक अर्थ निहित है? समझाकर लिखें। उत्तर : गुलमोहर एक फूलदार वृक्ष होता है। इस पर गर्मियों में लाल रंग के फूल आते हैं। फूलों से लदकर यह अत्यन्त सुन्दर प्रतीत होता है। आखिरी शेर में गुलमोहर का तात्पर्य खास तरह के फूलदार वृक्ष से नहीं है। यहाँ उसका प्रतीकात्मक अर्थ है। गुलमोहर समृद्ध भारत और भारत-वासियों की ओर संकेत करता है। कवि कहना चाहता है कि सभी देश-वासियों को अपने देश की समृद्धि के लिए जीना और मरना चाहिए। कवि तो स्वदेश के विकास के लिए जीना चाहता है। वह देश-हित में गैरों के हाथों मरना भी पसन्द करता है। प्रश्न 2. पहले शेर में चिराग शब्द एक बार बहुवचन में आया है और दूसरी बार एकवचन में। अर्थ एवं वाक्य-सौन्दर्य की दृष्टि से इसका क्या महत्त्व है ? उत्तर : पहले शेर में चिराग शब्द का दो बार प्रयोग किया गया है। पहली पंक्ति में 'चिरागाँ' बहुवचन है। इसका अर्थ है प्रत्येक घर में रोशनी के लिए जलाये जाने वाले अनेक दीपक। दूसरी पंक्ति में …