Class-XI Hindi Aroh 19. पाश : सबसे खतरनाक

19. पाश : सबसे खतरनाक
Class-XI Hindi Aroh 19. पाश : सबसे खतरनाक
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर कविता के साथ प्रश्न 1. कवि ने किस आशय से मेहनत की लूट, पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना? उत्तर : कवि ने मेहनत की लूट को, पुलिस की मार को तथा गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना है। ये बातें बुरी हैं, खतरनाक भी हैं परन्तु सबसे खतरनाक नहीं हैं। कवि मानता है कि मेहनत का उचित फल नहीं मिला तो अच्छा नहीं हुआ परन्तु सदा ऐसा होगा यह जरूरी नहीं है। पुलिस की मार तथा लोभ-लालच भी हमेशा हमें नहीं सताते। ऐसा कभी-कभी ही होता है। इनका प्रभाव सीमित क्षेत्र में ही होता है। इससे हानि भी सीमित ही होती है। भविष्य में इनसे बचा जा सकता है। संसार में इनसे भी अधिक खराब बातें हैं, जिनका प्रभाव मनुष्य पर स्थायी होता है तथा जो दीर्घगामी प्रभाव उस पर छोड़ती हैं। उनकी तुलना में ये बातें कम खतरनाक हैं। प्रश्न 2. सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराये जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ? उत्तर : कवि ने कविता में 'सबसे खतरनाक' शब्द को बार-बार दोहराया है। कहीं उसने कहा है-'बुरा तो है', कहीं कहा है-'सबसे खतरनाक नहीं होती' और कहीं कहा-'सबसे खतरनाक …