Class-XI Hindi Aroh 4. बालमुकुंद गुप्ता : विदाई-संभाषण
Class-XI Hindi Aroh 4. बालमुकुंद गुप्ता : विदाई-संभाषण पाठ्यपुस्तक
आधारित प्रश्नोत्तर पाठ
के साथ प्रश्न 1. शिवशंभु की दो गायों की कहानी के माध्यम से लेखक क्या
कहना चाहता है ? उत्तर
: इसके माध्यम से लेखक यह कहना चाहता है कि भारत के लोग विदाई के समय दुःख अनुभव
करते हैं। भले ही वे आपस में लड़ते-झगड़ते रहे हों, किन्तु उन्हें अपने साथी से
बिछुड़ने का गम होता है। लॉर्ड कर्जन और भारतवासियों को शिवशंभु की दो गायों का
प्रतीक मानकर यदि देखें तो इनमें लॉर्ड कर्जन बलशाली गाय है और भारतवासी दुर्बल
गाय है। आज शक्तिशाली गाय (लॉर्ड कर्जन) उनसे बिछुड़ रही है इसलिए कमजोर गाय
(भारतवासी) दुःखी है, भले ही लॉर्ड कर्जन की रीति-नीति उन्हें नापसन्द रही हो। प्रश्न 2. आठ करोड़ प्रजा के गिड़गिड़ाकर विच्छेदन करने की
प्रार्थना पर आपने जरा भी ध्यान नहीं दिया-यहाँ किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत
किया गया है ? उत्तर
: यहाँ लेखक ने बंग-भंग की उस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया है जिसके चलते लॉर्ड
कर्जन ने बंगाल का विभाजन दो भागों पश्चिम बंगाल, पूर्वी बंगाल (वर्तमान में
बांग्लादेश) के रूप में कर दिया। बंगाल की आठ करोड़ जनता ने इसका पुरजोर विरोध
किया, किन्तु लॉर्ड कर्जन ने जनता …