Class-XI Hindi Aroh 6. कृष्णनाथ : स्पीति में बारिश
Class-XI Hindi Aroh 6. कृष्णनाथ : स्पीति में बारिश पाठ्यपुस्तक
आधारित प्रश्नोत्तर पाठ
के साथ प्रश्न 1. इतिहास में स्पीति का वर्णन नहीं मिलता। क्यों? उत्तर
: स्पीति का भूगोल दुर्गम है, यहाँ पहुँचना बहुत कठिन है तथा सन्देश भेजने के भी साधन
यहाँ नहीं हैं। इसलिए इतिहास . में इसका वर्णन नहीं मिलता। प्रश्न 2. स्पीति के लोग जीवनयापन के लिए किन कठिनाइयों का सामना करते
हैं ? उत्तर
: 'स्पीति' घाटी में बसा हुआ है तथा यहाँ के निवासियों को जीवन-यापन के लिए अनेक कठिनाइयों
का सामना करना पड़ता है। वर्षभर यहाँ बर्फ जमी रहती है। केवल दो ऋतुएँ होती हैं-वसन्त
और शीत। वर्षा यहाँ कभी-कभार ही होती है, धरती सूखी और बाँझ है, झरनों के पानी से सिंचाई
होती है। साल में एक फसल होती है, फल वाले वृक्ष यहाँ ठण्ड के कारण नहीं होते। चारों
ओर ऊँचे पहाड़ हैं जो नंगे हैं, हरियाली, फूल भी यहाँ नहीं हैं। सर्दी, ठिठुरन का साम्राज्य
है। इस प्रकार यहाँ जीवन-यापन बहुत कठिन है। लेखक को तो इस बात पर आश्चर्य होता है
कि लोग यहाँ कैसे रह लेते हैं ? अत्यधिक ठण्ड के कारण लोगों को अनेक कठिनाइयों का सामना
करना पड़ता है। प्रश्न 3. लेखक माने श्रेणी का नाम बौद्धों के माने मन्त्र के नाम…