Class-XI Hindi Aroh 9. जवाहरलाल नेहरू : भारत माता

Class-XI Hindi Aroh 9. जवाहरलाल नेहरू : भारत माता
Class-XI Hindi Aroh 9. जवाहरलाल नेहरू : भारत माता
पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. भारत की चर्चा नेहरू जी कब और किससे करते थे? उत्तर : नेहरूजी को भारत भर में आयोजित सभाओं में बुलाया जाता था। जब वे इन सभाओं में जाते तो श्रोताओं से विशेषकर ग्रामीणों एवं किसानों से वे भारत की चर्चा करते, इस देश की आजादी की चर्चा करतें, किसानों की समस्याओं की चर्चा करते थे। प्रश्न 2. नेहरू जी भारत के सभी किसानों से कौन-सा प्रश्न बार-बार करते थे ? उत्तर : नेहरू जी भारत के सभी किसानों से बार-बार यह प्रश्न पूछते थे कि 'भारत माता की जय' का क्या तात्पर्य है ? यह भारत माता कौन है ? भारत माता के बारे में उनकी अवधारणा (विचार) क्या है ? प्रश्न 3. दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए क्यों आसान था ? उत्तर : निम्नलिखित वजहों से दुनिया के बारे में किसानों को बताना नेहरू जी के लिए आसान था - 1. उनमें से अनेक लोग भारतीय प्राचीन महाकाव्यों; जैसे-रामायण, महाभारत तथा पुराणों की कथाओं से परिचित थे। अत: भारत के कोने-कोने से वाकिफ थे। 2. अनेक लोगों ने भारत के चारों कोनों में स्थित तीर्थों की यात्रा कर रखी थी। जिससे वे देश के बारे में बहुत कुछ पहल…