झारखण्ड की जलवायु (Climate of Jharkhand) झारखण्ड
की जलवायु >
झारखण्ड क्षेत्र को अधिक वर्षा एवं पर्याप्त आर्द्रता वाला राज्य माना जाता है। राज्य
की जलवायु उष्णकटिबन्धीय मानसूनी प्रकार की है। >
राज्य की जलवायु अक्षांशीय स्थिति व कर्क रेखा की स्थिति के साथ-साथ अन्य भौगोलिक कारणों;
जैसे—उच्चावच व समुद्र से निकटता आदि के द्वारा निर्धारित होती है। >
सम्पूर्ण राज्य का औसत वार्षिक तापमान 25°C रहता है तथा सम्पूर्ण राज्य में औसत वार्षिक
वर्षा 1430 मिमी होती है। >
राज्य के पाट क्षेत्र का औसत वार्षिक तापमान 23°C से कम रहता है, जबकि गढ़वा, पलामू,
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सन्थाल परगना के पूर्वी भाग व चतरा के उत्तरी भाग
में औसत वार्षिक तापमान 26°C से अधिक पाया जाता है । झारखण्ड में ऋतुएँ >
झारखण्ड में मुख्यतः निम्न तीन प्रकार की ऋतुएँ पाई जाती हैं ग्रीष्मकाल >
झारखण्ड में ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत मार्च के महीने से होती है और यह मध्य जून तक रहती
है। >
ग्रीष्म ऋतु में यहाँ का औसत तापमान 29° से 459C के बीच रहता है। >
राज्य में सर्वाधिक गर्मी मई में होती है। इस समय राज्य का औसत तापमान 32°C तक हो जाता
है। राज्य का सबसे गर्म स…