झारखण्ड का जिलेवार विवरण (District wise details of Jharkhand)

झारखण्ड का जिलेवार विवरण (District wise details of Jharkhand)
झारखण्ड का जिलेवार विवरण (District wise details of Jharkhand)
झारखण्ड का जिलेवार विवरण वर्ष 2000 में झारखण्ड के गठन के समय राज्य में कुल जिलों की संख्या 18 थी। वर्तमान में राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। झारखण्ड राज्य में 5 प्रमण्डल हैं 1. उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल 2. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल 3. सन्थाल परगना प्रमण्डल 4. कोल्हान प्रमण्डल 5. पलामू प्रमण्डल 1. उत्तरी छोटानागपुर प्रमण्डल हजारीबाग हजारी नामक स्थान के पास स्थित होने के कारण इस स्थान को हजारीबाग कहा जाने लगा। इसका शाब्दिक अर्थ ‘हजार बागों वाला क्षेत्र’ है। मुगलकाल में हजारीबाग रामगढ़ राज्य के अधीन था, तब इसके चार भाग कुण्डा, रामगढ़, केन्दी, चाचचम्पा एवं खरगडीहा थे। 1831 ई. में हुए कोल विद्रोह के बाद इस क्षेत्र में प्रशासनिक सुधार किए गए। 1833 ई. में हजारीबाग एवं लोहरदगा जिलों का गठन कर इस क्षेत्र का विकास किया गया । स्थिति इस जिले की भौगोलिक स्थिति छोटानागपुर पठार क्षेत्र के उत्तर में है। यह दामोदर नदी के किनारे पर स्थित है। इसका क्षेत्रफल 3555 वर्ग किमी है। यह क्षेत्र कई पठार, पहाड़ों एवं घाटियों से भरा है। इस जिले के तीन प्राकृतिक प्रभाग-मध्यम पठार, निम्न पठार तथा दामोदर घाटी…