झारखण्ड में वन एवं वन्यजीव अभयारण्य (Forest and Wildlife Sanctuaries in Jharkhand)

झारखण्ड में वन एवं वन्यजीव अभयारण्य (Forest and Wildlife Sanctuaries in Jharkhand)
झारखण्ड में वन एवं वन्यजीव अभयारण्य (Forest and Wildlife Sanctuaries in Jharkhand)
झारखण्ड में वन एवं वन्यजीव अभयारण्य > वन संसाधन की दृष्टि से झारखण्ड एक सम्पन्न राज्य है। राज्य में प्राकृतिक वनस्पति अधिक मात्रा में होने के कारण ही इसका नाम ‘झारखण्ड’ पड़ा। > झारखण्ड को स्थानीय स्तर पर इसके समृद्ध वन संसाधनों के कारण ‘वनांचल’ के रूप में भी जाना जाता है। > इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, झारखण्ड में कुल वनावरण 23,721.14 वर्ग किमी है जो राज्य के कुल क्षेत्रफल का 29.76% है। इस वनावरण के 23,605 वर्ग किमी क्षेत्र में वन स्थित है। भारत के कुल वन क्षेत्र का झारखण्ड में 3.4% है। > इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट, के अनुसार, राज्य में अति सघन वन 2,601.05 वर्ग किमी, मध्यम सघन वन 9,688.91 वर्ग किमी तथा 11, 431.18 वर्ग किमी खुले वन क्षेत्र हैं। 2021 > वर्ष 2019 की अपेक्षा वर्ष 2021 में वनावरण में 109.73 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है । > झारखण्ड में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला पश्चिमी सिंहभूम (3368.44 वर्ग किमी) तथा न्यूनतम वन क्षेत्र वाला जिला जामताड़ा (106.02 वर्ग किमी) है। प्रशासनिक दृष्टि से वनों का वर्गीकरण > प्रशासनिक दृष्टि से राज्य में वनों…