झारखण्ड की जनजातियाँ (Tribes of Jharkhand) झारखण्ड
की जनजातियाँ जनजातियों
की दृष्टि से झारखण्ड एक महत्त्वपूर्ण राज्य है। जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से
झारखण्ड का भारत में चौथा स्थान है। यहाँ की अधिकांश जनजातियाँ नीग्रीटों प्रजाति
की है। झारखण्ड की अधिकांश जनजातियाँ पूर्वी तथा पश्चिमी सिंहभूम, रांची, दुमका,
हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह आदि जिलों में निवास करती हैं। वर्ष 2011 की जनगणना की
अन्तिम रिपोर्ट के अनुसार, झारखण्ड में यहाँ की कुल आबादी का 26.20% भाग जनजातियों
का है और 12.1% अनुसूचित जाति का है। झारखण्ड
में पाई जाने वाले प्रमुख जनजातियाँ समूह 32 हैं, जिनमें 8 आदिम जनजाति एवं 24
अनुसूचित जनजाति हैं। झारखण्ड की मुख्य जनजातियाँ >
झारखण्ड की मुख्य जनजातियों का विवरण निम्न है सन्थाल जनजाति >
यह जनसंख्या की दृष्टि से झारखण्ड की सबसे बड़ी जनजाति है, जो राज्य की कुल जनजातीय
आबादी का 34% है। >
ये मुख्य रूप से सन्थाल परगना प्रमण्डल, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा,
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम आदि जिलों में निवास करती है । >
राजमहल पहाड़ियों में दामन-ए-कोह इनका मुख्य निवास स्थान है। यह जनजाति प्रजातीय दृष्टि
से प्…