7. प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा
Textbook Questions and Answers प्रश्न 1. प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ई.सी.सी.ई.) से
आप क्या समझते हैं? उत्तर
: प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा एक ऐसी गतिविधि है जो विभिन्न स्थितियों
में बाल्यावस्था को लाभ पहुंचाने के साथ ही इन मूलभूत कामों में माता-पिता और समाज
की सहायता करके परिवारों को लाभान्वित करती है। राष्ट्रीय
पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005 के प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पर एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा
प्रकाशित पत्र के अनुसार प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के मूल उद्देश्य निम्नलिखित
हैं- बच्चे का समग्र विकास जिससे वह अपनी क्षमता
पहचान सके। विद्यालय के लिए तैयारी। महिलाओं और बच्चों के लिए सहायक सेवा प्रदान
करना। प्रश्न 2. देखभाल की वे कौन-सी विभिन्न व्यवस्थाएँ हैं जिनकी आवश्यकता
छोटे बच्चों को हो सकती है? उत्तर
: देखभाल की प्रमुख व्यवस्थाएँ निम्न हैं जिनकी आवश्यकता छोटे बच्चों को हो सकती है-
(1)
परिवार के वयस्क सदस्यों द्वारा देखभाल-छोटे बच्चे अपनी प्रत्येक जरूरत के लिए वयस्कों
पर निर्भर करते हैं। यह अवधि सामान्यतः माता-पिता अथवा प्रमुख देखभाल करने वाले किस…