सामान्य ज्ञान इतिहास-प्राचीन भारत में धार्मिक आंदोलन
सामान्य ज्ञान इतिहास-प्राचीन भारत में धार्मिक आंदोलन
प्राचीन भारत में धार्मिक आंदोलन ➤
छठी शताब्दी ई.पू. में उत्तर भारत की मध्य गंगा घाटी क्षेत्र में अनेक धार्मिक
सम्प्रदायों का उदय हुआ, जबकि ठीक इसी समय चीन में कन्फ्यूशियस तथा लाओत्से ईरान
में जरथ्रुष्ट और यूनान में पाइथागोरस धार्मिक आंदोलन भी चल रहा था जो पुरातन
मान्यताओं को चुनौती दे रहा था। ➤
भारत में ई.पू. छठी शताब्दी में प्रचलित विभिन्न सम्प्रदायों में से आगे चलकर केवल
बौद्ध एवं जैन धर्म ही अधिक प्रसिद ्ध हुए। ➤
भारत के इन धार्मिक आंदोलनों ने पुरातन वैदिक ब्राह्मण धर्म के अनेक दोषों पर प्रहार
किया। इसलिए इसे सुधारवादी आंदोलन कहा गया है। ➤
इस काल में धार्मिक अनुष्ठानों में पेचीदगियों के कारण ब्राह्मणों का आधिपत्य स्थापित
होने लगा जो दूसरे वर्णों, विशेषकर क्षत्रियों को पसंद नहीं आया। एक बात स्मरणीय है
कि बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों क्षत्रियों द्वारा ही शुरू किये गये। बौद्ध
धर्म : महात्मा बुद्ध और बौद्ध धर्म ➤
महात्मा बुद्ध का जन्म 583 ई.पू. में नेपाल की तराई में स्थित कपिलवस्तु के समीप लुम्बनी
ग्राम में शाक्य क्षत्रिय कुल में हुआ था। ➤
महात्मा बुद्ध का मूल नाम सिद्धार्थ था। इनके अन्य न…