12th Geography 4. मानव विकास HUMAN DEVELOPMENT
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Geography 4.
मानव विकास HUMAN DEVELOPMENT पाठ के मुख्य बिंदु *
समय के संदर्भ में किसी भी स्थान में होने वाले परिवर्तनों को वृद्धि तथा विकास के
रूप में प्रदर्शित किया जाता है। *
वृद्धि मात्रात्मक तथा मूल्य निरपेक्ष होती है, तथा यह धनात्मक या ऋणात्मक दोनों रूपों
में हो सकती है। *
विकास गुणात्मक तथा मूल्य सापेक्ष होता है और यह सदैव धनात्मक या सकारात्मक ही होता
है। *
किसी राष्ट्र में यदि वृद्धि तथा विकास साथ- साथ नहीं चलते, तब ऐसी वृद्धि विकासहीन
वृद्धि कहलाती है। विकासहीन वृद्धि विकासशील राष्ट्रों में दिखाई पड़ते हैं। *
विकासहीन वृद्धि से किसी राष्ट्र में प्रादेशिक असंतुलन एवं गरीबी उत्पन्न हो जाती
है। *
विकास युक्त वृद्धि का तात्पर्य है, वृद्धि के साथ-साथ विकास यहां वृद्धि मात्रात्मक
व धनात्मक होने के साथ-साथ गुणात्मक भी होती है। *
विश्व के कुछ देशों में विकास के स्तर का मापन कई दशकों तक आर्थिक वृद्धि के संदर्भ
में किया जाता रहा। अर्थात इस प्रकार के मापन में लोगों के जीवन स्तर में सुधार का
कोई संबंध नहीं था। *
बाद में विकास …