12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 2 (क) गीत गाने दो मुझे

12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 2 (क) गीत गाने दो मुझे
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 2 (क) गीत गाने दो मुझे
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ - 2 (क) गीत गाने दो मुझे कवि परिचय छायावाद और हिंदी की स्वच्छंदतावादी कविता के प्रमुख आधार स्तंभ निराला का काव्य- संसार बहुत व्यापक है। उनमें भारतीय इतिहास, दर्शन और परंपरा का व्यापक बोध है और समकालीन जीवन के यथार्थ के विभिन्न पक्षों का चित्रण भी। उन्होंने भारतीय प्रकृति और संस्कृति के विभिन्न रूपों का गंभीर चित्रण अपने काव्य में किया है। सन 1916 में प्रकाशित कविता जूही की कली से उनको प्रसिद्धि मिली और वे मुक्त छंद के प्रवर्तक माने गए। यद्यपि निराला मुक्त छंद के प्रवर्तक माने जाते हैं तथापि उन्होंने विभिन्न छंदों में भी कविताएँ लिखी हैं। उनके काव्य-संसार में काव्य- रूपों की विविधता है। निराला की काव्यभाषा के भी अनेक रूप और स्तर हैं। राम की शक्तिपूजा और तुलसीदास में तत्सम- प्रधान पदावली है, तो भिक्षुक जैसी कविता में बोलचाल की भाषा का सृजनात्मक प्रयोग। भाषा का कसाव, शब्दों की मितव्ययिता और अर्थ की प्रधानता उनकी काव्य भाषा की जानी-पहचानी विशेषताएं हैं। निराला की प्रमुख काव्य कृतियां हैं- 'परिमल'…