12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 2 (ख) सरोज स्मृति
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 2 (ख) सरोज स्मृति
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ - 2 (ख) सरोज स्मृति पाठ
परिचय सरोज
स्मृति कविता निराला की दिवंगत पुत्री सरोज पर केंद्रित है। यह कविता बेटी के दिवंगत
होने पर पिता का विलाप है। पिता के इस विलाप में कवि को कभी शकुंतला की याद आती है।
कभी अपनी स्वर्गीय पत्नी की बेटी के रूप-रंग में पत्नी का रूप-रंग दिखाई पड़ता है,
जिसका चित्रण निराला ने किया है। इस कविता में एक भाग्यहीन पिता का संघर्ष, समाज से
उसके संबंध, पुत्री के प्रति बहुत कुछ न कर पाने का अकर्मण्यता बोध प्रकट हुआ है। कवि
का जीवन संघर्ष भी इस कविता के माध्यम से प्रकट हुआ है। पाठ्यपुस्तक
के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. सरोज के नव-वधू रूप का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। उत्तर-
नव वधू के रूप में सरोज अत्यधिक सुंदर दिखाई दे रही थी। उस पर कलश का पवित्र जल छिड़का
गया। उसके होठों पर मंद हंसी बिजली के समान प्रतीत होती थी। उसके हृदय में पति की सुंदर
छवि विद्यमान थी। अपने दांपत्य जीवन की सुखद कल्पना में उसका अंग-अंग खिल रहा था। सरोज
की आंखें लज्जा और संकोच के कारण झुकी थीं जिनमें एक अद्भुत चमक विद्यमान …