12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ- 2 सुमिरिनी के मनके
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 गद्य खंड पाठ- 2 सुमिरिनी के मनके
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective गद्य खंड पाठ-
2 सुमिरिनी के मनके लेखक परिचय पंडित
चंद्रधर शर्मा गुलेरी बहुभाषाविद् थे। प्राचीन इतिहास और पुरातत्व उनका प्रिय विषय
था। उनकी गहरी रुचि भाषा विज्ञान में थी। गुलेरी जी की सृजनशीलता के चार मुख्य पड़ाव
हैं- समालोचक, मर्यादा, प्रतिभा और नागरी प्रचारिणी पत्रिका। इन पत्रिकाओं में गुलेरी
जी का रचनाकार व्यक्तित्व उभरकर सामने आया। वे एक सफल निबंधकार एवं कहानीकार थे। उन्होंने
उत्कृष्ट निबंधों के साथ-साथ तीन कहानियाँ सुखमय जीवन, बुद्ध का कांटा और - 'उसने कहा
था- भी हिंदी जगत को दीं। पाठ
परिचय सुमिरिनी
के मनके नाम से तीन लघु निबंध- बालक बच गया, घड़ी के पुर्जे और ढेले चुन लो पाठ्यपुस्तक
में दिए गए हैं। (क)
बालक बच गया 'बालक
बच गया' निबंध का मूल प्रतिपाद्य है शिक्षा ग्रहण की सही उम्र लेखक मानता है कि हमें
व्यक्ति के मानस के विकास के लिए शिक्षा को प्रस्तुत करना चाहिए, शिक्षा के लिए मनुष्य
को नहीं। हमारा लक्ष्य है मनुष्य और मनुष्यता को बचाए रखना। मनुष्य बचा रहेगा तो वह
समय आने पर शिक्षित किया जा…