12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 4 (क) बनारस

12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 4 (क) बनारस
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ - 4 (क) बनारस
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ - 4 (क) बनारस कवि परिचय केदारनाथ सिंह का जन्म स्थान बलिया जिला के चकिया नामक ग्राम है। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम. ए. किया। उसके बाद 'आधुनिक हिन्दी कविता में 'बिम्ब- विधान विषय पर पीएच० डी० की। ये कुछ वर्ष तक गोरखपुर में प्राध्यापक के पद पर रहे। उसके बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय भारतीय भाषा केंद्र में हिन्दी के प्रोफेसर पद से अवकाश ग्रहण किया। केदारनाथ सिंह 1950 ई0 से लिखने लगे थे। उनकी काव्यकृतियाँ निम्नलिखित हैं- 'अभी बिल्कुल अभी, जमीन पक रही है, यहाँ से देखो' 'अकाल में सारस' उत्तर कबीर' इत्यादि । कवि मानवीय संवेदना और प्रकृति के कवि हैं। अपनी कविताओं में वे बिंब-विधान को अधिक महत्व देते हैं। संवेदना और विचार बोध उनकी कविता में साथ-साथ चलते हैं। उनके अनुसार जीवन के बिना प्रकृति और वस्तुएँ कुछ भी नहीं हैं। यह अनुभूति उन्हें आदमी के और निकट ले आती है। फलस्वरूप उनकी भाषा अधिक लचीली और पारदर्शी बन गयी है। उनके शिल्प में बातचीत की सहज…