12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-5 (ख) सत्य

12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-5 (ख) सत्य
12th Hindi Elective अंतरा भाग 2 पाठ-5 (ख) सत्य
प्रश्न बैंक - सह - उत्तर पुस्तक (Question Bank-Cum-Answer Book) Class - 12 Hindi Elective पाठ -5 (ख) सत्य पाठ परिचय 'सत्य' विष्णु खरे की एक सशक्त कविता है। कवि ने दो महत्वपूर्ण पौराणिक पात्रों युधिष्ठिर और विदुर के द्वारा सत्य की पहचान कराने की कोशिश की है। सत्य बाहर नहीं बल्कि व्यक्ति के भीतर विद्यमान होता है। हमारे दृढ़संकल्प शक्ति के द्वारा ही हम उसे प्राप्त कर सकते हैं। सत्य हमारी तरह- तरह से परीक्षा लेता है कि हम उसे पाने को कितने लालायित हैं। वह हमारे दृढ संकल्प को जानने के बाद ही हमें अपनी झलक देता है। यह हमारी आत्मा का अभिन्न अंग है। कवि का संदेश है कि हमें सत्य का दामन कभी-भी नहीं छोड़ना चाहिए। उसे पाने की ईमानदार कोशिश ही हमें उसके दर्शन करा सकती है। पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. सत्य क्या पुकारने से मिल सकता है? युधिष्ठिर विदुर को क्यों पुकार रहे हैं - महाभारत के प्रसंग से सत्य के अर्थ खोलें। उत्तर- विष्णु खरे जी ने अपनी कविता सत्य के माध्यम से महाभारत के पौराणिक संदर्भों और पात्रों द्वारा जीवन में सत्य के महत्व को स्पष्ट किया है। सत्य पुकारने से नहीं मिलता, उसके पीछे…